अमृतसर हादसे की जांच ए.डी.जी.पी. सहोता करेंगे, पढ़ें कश्मीरी छात्रों पर क्या बोले DGP सुरेश अरोड़ा

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 724 शब्द|📅 21 Oct 2018

डीजीपी ने कहा- दूसरे राज्यों के किसी भी विद्यार्थी की देशभक्ति पर उंगली उठाने का सवाल ही पैदा नहीं होता

महाबीर सेठ
डेली संवाद, जालंधर

पंजाब पुलिस प्रमुख (डीजीपी) सुरेश अरोड़ा ने आज कहा है कि अमृतसर रेल हादसे की अपराधिक जि़म्मेदारी तय करने के लिए ए.डी.जी.पी. (रेलवे) इकबाल प्रीत सिंह सहोता को जांच सौंपी गई है। डी.जी.पी. ने कहा कि किसी न किसी तरफ़ से तो लापरवाही हुई है और इसकी जि़म्मेदारी तय करने के लिए जांच के हुक्म दिए गए हैं।

आज यहां 59वें पुलिस यादगारी दिवस परेड के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए डीजीपी अरोड़ा ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दिल दहला देने वाली घटना है जिस कारण पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जालंधर के डिविजऩल कमिशनर बी. पुरूषार्थ को इसकी जांच करने के हुक्म दिए हैं, जो चार हफ़्तों में जांच रिपोर्ट सौंपेंगे।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

डी.जी.पी. ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा किसी भी विद्यार्थी ख़ासकर कश्मीरी विद्यार्थी की देशभक्ति पर उंगली उठाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की तरफ से मुल्क के किसी भी हिस्से में जाकर मानक शिक्षा हासिल करने को यकीनी बनाना हमारा नैतिक फर्ज बनता है। इसके साथ ही अरोड़ा ने कहा कि यदि कोई नागरिक कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खि़लाफ़ कानून अपना रास्ता इख्तियार करेगा।

अमृतसर हादसे की जांच ए.डी.जी.पी. सहोता करेंगे, पढ़ें कश्मीरी छात्रों पर क्या बोले DGP सुरेश अरोड़ा

राज्य के पुलिस प्रमुख ने कहा कि उन्होंने जिलों के पुलिस मुखियों को पहले ही हिदायतें जारी करके कहा है कि शैक्षिक संस्थाओं में तालीम हासिल कर रहे विद्यार्थियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श करके भरोसा दिया जाये कि उनकी किसी भी तरह की मुश्किल में सहायता के लिए पुलिस उपस्थित है।

बाहरी राज्यों के विद्यार्थियों की शिकायतों के निपटारे के लिए ए.डी.जी.पी. और आई.जी. नोडल अफ़सर नियुक्त

अमृतसर हादसे की जांच ए.डी.जी.पी. सहोता करेंगे, पढ़ें कश्मीरी छात्रों पर क्या बोले DGP सुरेश अरोड़ा

अरोड़ा ने कहा कि मुल्क के किसी भी हिस्से से आए विद्यार्थियों के साथ परायों जैसा व्यवहार करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने बताया कि यदि कोई शिकायत है तो इसके हल के लिए ए.डी.जी.पी. (कम्युनिटी पुलिसिंग) ईश्वर सिंह और आई.जी. वी. नीरजा को नोडल अफ़सर नियुक्त किया गया है। डी.जी.पी. ने कहा कि किसी किस्म की समस्या के लिए विद्यार्थी इन अधिकारियों के साथ संपर्क स्थापित कर सकता है।

डी.जी.पी. ने कहा कि नौजवानों को गुमराह करने के लिए सोशल मीडिया पर की जा रही भद्दी कोशिशों के प्रति सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होंने कहा कि साल 1984 -1994 के काले दौर के दौरान भी ऐसी ही चालें चली गई थीं परन्तु नौजवानों को ऐसे यत्नों से दूर रहना चाहिए। अरोड़ा ने कहा कि नौजवानों को इस रास्ते पर चलने की बजाय मुल्क ख़ासकर राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए खुलकर योगदान देना चाहिए।

अमृतसर हादसे की जांच ए.डी.जी.पी. सहोता करेंगे, पढ़ें कश्मीरी छात्रों पर क्या बोले DGP सुरेश अरोड़ा

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के लिए यह गर्व की बात है कि साल 1981 से 2017 तक 2719 पुलिस अफसरों और कर्मचारियों ने मुल्क की एकता और अखंडता और अमन -शान्ति की रक्षा की ख़ातिर अपनी जानें न्यौछावर कर दीं। अरोड़ा ने कहा कि इन शहीदों का अतुल्य बलिदान पुलिस अफसरों /मुलाजिमों की नई पीढ़ी को अपनी मातृ भूमि की ख़ातिर मर -मिटने के लिए हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

डी.जी.पी. ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध लड़ते हुए शहीद होने वाले अफसरों की विशेष परिवार पैंशन बहाल करने के फ़ैसले की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि साल 2014 में पैंशन में लगे कट की बजाय परिवारों को लाल कार्ड की सुविधा सहित पूरी पैंशन मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस अपने महान नायकों के प्रति हमेशा ऋणी रहेगी जिनके बहादुरी भरे कारनामों ने पंजाब फोर्स की शान बढ़ाई।

इन अफसरों ने शहीदों को श्रद्धा भेंट किए

इस दौरान डी.जी.पी. ने शहीदों को श्रद्धा के फूल भेंट किये। इस अवसर पर डी.जी.पी. एम.के. तिवाड़ी, डी.जी.पी. (सेवा-मुक्त) एम.एस. भुल्लर, ए.डी.जी.पीज़ गौरव यादव, कुलदीप सिंह, शशि प्रभा द्वेदी, संजीव कालड़ा, आई.जी. जसकरन सिंह, आर.पी.एस. बराड़, अमर सिंह चाहल, नौनिहाल सिंह और प्रमोद बान, पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डी.आई.जी. एस.के. कालिया और पवन उप्पल, डिप्टी कमिश्नर जालंधर वरिन्दर कुमार शर्मा, कमांडैंट राजिन्दर सिंह और राज पाल सिंह संधू, एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल और अन्य भी उपस्थित थे।

दो सांड़ों की ‘फाइट’ में जालंधर की सीनियर डिप्टी मेयर का परिवार खौफजदा, देखें VIDEO

https://youtu.be/7UWmhw5mfAc

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *