स्कूल डायरेक्टर ने 11वीं की छात्रा को अपने केबिन में बुलाया, फिर किया दुष्‍कर्म, जान से मारने की दी धमकी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 22 Oct 2018

रोहतक। कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं क्लास की छात्रा को स्कूल डायरेक्टर ने अपने केबिन में बुलाया अौर उससे दुष्कर्म किया। छात्रा घर में गुमसुम रहती थी तो परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने स्‍कूल डायरेक्‍टर की करतूत के बारे में बताया। छात्रा का आरोप है कि स्‍कूल डायरेक्टर पिछले एक साल से उस पर गलत नजर रख रहा था। शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पढ़ें: #MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा ने बताया कि बुधवार को स्कूल के डायरेक्टर ने उसे अपने केबिन में बुलाया, जिसके बाद केबिन बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। डायरेक्टर ने धमकी दी कि यदि किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार दूंगा। स्कूल की छुट्टी होने के बाद पीडि़त अपने घर आ गई।

छात्रा तीन दिन तक परिजनों को कुछ नहीं बताया, लेकिन वह गुमसुम रहने लगी। इस पर परिजनों ने उदास होने का कारण पूछा, तो उसने सारी घटना के बारे में बताया। पीडि़त छात्रा ने बताया कि स्कूल डायरेक्टर उस पर काफी दिनों से गलत निगाह रखते थे।

कई बार उसके साथ छेड़छाड़ भी की, लेकिन डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। घटना का पता चलने के बाद देर शाम पीडि़त अपनी दादी के साथ पुलिस चौकी पर पहुंची और आरोपित के खिलाफ शिकायत दी।

दो सांड़ों की ‘फाइट’ में जालंधर की सीनियर डिप्टी मेयर का परिवार खौफजदा, देखें VIDEO

https://youtu.be/7UWmhw5mfAc

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *