पंजाब में पकड़ा गया फर्जी SP निकला बड़ा अय्याश, अलग-अलग चार लड़कियों से की शादी, कईयों को ठगा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 373 शब्द|📅 25 Oct 2018

कपूरथला। थाना सीआइए स्टाफ द्वारा गिरफ्तार आरपीएफ के फर्जी एसपी बड़ा अय्याश निकला। वह रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी तो करता ही था साथ ही वह लड़कियों को भी अपने जाल में फंसाता था। उसने एक नहीं बल्कि कई लड़कियों को अपने जाल में फंसाया। उसने चार शादियां की। दो ने तो उसके खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था।

आरपीएफ के फर्जी एसपी सुरजीत सिंह ने अपनी स्कॉर्पियो पर भारत सरकार का स्टीकर लगवाया हुआ था। वह इंटरनेट से रेलवे के एसपी की वर्दी तैयार करवाकर भोले भाले लोगों को जहां रेलवे में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करता था। यही नहीं, अपनेआप को आरपीएफ एसपी बताकर उसने चार शादियां की। एक विवाह उसने 16 जून 2012 को अमृतसर की रहने वाली एक लड़की से की।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

इस मामले में लड़की ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। मामले में वह भगोड़ा था। इसके अलावा उसने जलालाबाद निवासी युवती से भी शादी की थी। उक्त लड़की ने उसके खिलाफ दहेज की मांग करने व दूसरा विवाह करवाने का मामला दर्ज करवाया था।

बता दें, सीआइए स्टाफ की पुलिस की ओर से नाकांबदी के दौरान अपनेआप को रेलवे पुलिस का एसपी बताने वाले सुरजीत सिंह व उसके पिता को उस समय गिरफ्तार किया गया था जब दोनों पिता-पुत्र रेलवे में नौकरी का झांसा देकर ठगी मारने की तैयारी करते हुए आरसीएफ को जा रहे थे। पुलिस ने दोनों पिता पुत्र से रेलवे की फर्जी मोहरें, एसपी का फर्जी कार्ड व नकली रिवालवर व अन्य कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में जब सीआइए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंद्र चांद बातचीत की तो उन्होंने कहा कि काबू किए रेलवे के फर्जी एसपी से पूछताछ दौरान चार विवाह करवाने की बात कबूली गई है, जिसमें दो का पता लग गया है। उन्होंने कहा कि काबू किए आरोपियों से और भी कई अहम खुलासे हो सकते हैं। (credit-jagran)

जालंधर में गैंगरेप: पीड़िता की जुबानी, कैसे उसके जिस्म को दो हैवानों ने लूटा..देखें VIDEO

https://youtu.be/eT5O6E-Iw1w

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *