⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 142 शब्द|📅 01 Nov 2018
विष्णु, डेली संवाद, जालंधर
जालंधर-अमृतसर हाईवे पर एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई है। बेकाबू कार अनियंत्रित होकर होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 1 घायल हो गया।
मृतकों की पहचान सोनू, नरेश, पवन के तौर पर हुई है। घायल युवक आकाश को कपूर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कहा जा रहा है कि कार सवार शराब के नशे में थे। इसी कारण वह हादसे का शिकार हो गए।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…








