सिग्नेचर ब्रिज उद्घाटन समारोह में जमकर हंगामा, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी को AAP नेताओं ने खदेड़ा, देखें VIDEO

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 541 शब्द|📅 04 Nov 2018

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली

यमुना नदी पर बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज का रविवार शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उद्घाटन किया। सोमवार से आम लोगों के लिए यह ब्रिज खुल जाएगा। हालांकि, AAP और BJP के बीच श्रेय लेने की होड़ ने उद्घाटन से पहले बदसूरत मोड़ ले लिया। उद्घाटन स्थल पर उस वक्त हंगामा हो गया, जब स्थानीय सांसद मनोज तिवारी के पहुंचने पर AAP और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

‘शूट आउट @ मैकलोडगंज टू जालंधर’ LIVE : ये जुआरी हैं बड़े खतरनाक, इनके आगे पुलिस भी नतमस्तक! लूट तो बहाना है, विवक महाजन की होनी थी हत्या, पढ़ें बुकी और गैंगस्टर की कहानी

दरअसल स्थानीय सांसद और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ‘बिना निमंत्रण’ के वहां पहुंच गए। इस दौरान बीजेपी और APP के कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उद्घाटन स्थल पर धक्कामुक्की भी देखने को मिली, जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की। तिवारी ने जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस पर धक्कामुक्की और बदसलूकी का आरोप लगाया है, वहीं AAP ने तिवारी और उनके समर्थकों पर मारपीट और हुड़दंग का आरोप लगाया है।

तिवारी की पुलिसवालों को धमकी, 4 दिन में बताऊंगा

दरअसल, मनोज तिवारी के उद्घाटन स्थल पहुंचने के थोड़ी देर बाद हंगामा शुरू हो गया। तिवारी के समर्थकों और आप कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभालने का काम किया।

हालांकि तिवारी का कहना है कि उन्हें उद्घाटन समारोह के लिए न्योता मिला है। हंगामे के बाद मनोज तिवारी ने कहा, ‘पुलिस के जिन लोगों ने मुझसे धक्का-मुक्की की है, उनकी शिनाख्त (पहचान) हो गई है। मैं इन सबको पहचान चुका हूं और 4 दिन में इनको बताऊंगा कि पुलिस क्या होती है।’

तिवारी का आरोप, AAP कार्यकर्ताओं और पुलिस ने की बदसलूकी

हंगामे के बाद मनोज तिवारी ने कहा, ‘मुझे आमंत्रित किया गया है। मैं यहां से सांसद हूं फिर दिक्कत क्या है? मैं क्या कोई अपराधी हूं? मुझे पुलिस ने क्यों घेरा? मैं यहां उनके (केजरीवाल) स्वागत के लिए हूं। मेरे साथ पुलिस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की।’ बता दें कि शनिवार को तिवारी ने ट्वीट कर दिल्ली सरकार पर हमला बोला था।

‘डेली संवाद EXPOSED’: एफएंडसीसी में 30.50 लाख रुपए की चपत!, 31% की बजाए 15% लेस रेट पर काम देकर ठेकेदार को मालामाल करने की बड़ी साजिश, देखें सबूत

उन्होंने कहा था कि उद्घाटन के मौके पर वह उपस्थित रहेंगे और वहां से सांसद होने के नाते मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। मनोज तिवारी ने कहा, ‘कई साल तक इस ब्रिज का काम रुका हुआ था। मैंने इसे दोबारा शुरू करवाया लेकिन उद्घाटन अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं।’

AAP का आरोप, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की मारपीट

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने मनोज तिवारी और उनके समर्थकों पर AAP कार्यकर्ताओं से मारपीट और हुड़दंग करने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडे ने कहा कि तिवारी बिना न्योते के उद्घाटन स्थल पर पहुंच गए और हंगामा किया। हंगामे पर पांडे ने कहा, ‘यहां हजारों लोग जुटे हैं, जो बिना किसी न्योते के आए हैं और इस जश्न में शामिल हो रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *