पुलिस का बड़ा खुलासा: आतंकी जाकिर मूसा ने करवाया था मकसूदां थाने में सीरियल ब्लास्ट, सेंट सोल्जर के दो कश्मीरी स्टूडेंट गिरफ्तार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 487 शब्द|📅 05 Nov 2018

डेली संवाद, जालंधर

पंजाब पुलिस ने जालंधर के मकसूदां पुलिस थाने में हुए सीरियल ब्लास्ट की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में दो अन्य कश्मीरी आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। मकसूदां पुलिस थाने में आतंकी जाकिर मूसा ने धमाके करवाए थे।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि 14 सितंबर को मकसूदां पुलिस थाने में हुए बम धमाकों में आतंवादियों का हाथ था। मकसूदां थाने में बम धमाके जाकिर मूसा ने करवाए थे।

‘शूट आउट @ मैकलोडगंज टू जालंधर’ LIVE : ये जुआरी हैं बड़े खतरनाक, इनके आगे पुलिस भी नतमस्तक! लूट तो बहाना है, विवक महाजन की होनी थी हत्या, पढ़ें बुकी और गैंगस्टर की कहानी

उधर, डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि कश्मीर के आतंकी गिरोह गजावत उल हिंद (एजीएच) से संबंधी दो छात्र गिरफ्तार किए गए हैं। ये आतंकी गिरोह जैश ए मोहम्मद से जुड़ा है।

इस आतंकी संगठन का मुखिया जाकिर राशिद उर्फ जाकिर मूसा है जोकि उक्त हमले का सरगना एवं धमाके में शामिल सेंट सोल्जर कालेज, जालंधर के दो विद्यार्थियों शाहिद कयूम (22) और फाजिल बशीर (23) को प्रशिक्षण देने वाला है। डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने बताया कि उक्त हैंड ग्रेनेड में शाहिद, फाजिल, मीर रायुफ अहमद (रौफ) और मीर उमर रमजान (गाजी) शामिल हैं।

ये आरोपी कश्मीर के दादा सरां के रहने वाले हैं

पुलिस का बड़ा खुलासा: आतंकी जाकिर मूसा ने करवाया था मकसूदां थाने में सीरियल ब्लास्ट, सेंट सोल्जर के दो कश्मीरी स्टूडेंट गिरफ्तार

इनमें शाहिद एवं फाजिल बीटेक (सिविल) 7वें सेमेस्टर का स्टूडेंट है जबकि बाकी दो अभी फरार हैं। ये लोग 13 सितंबर को चंडीगढ़ से जालंधर इस वारदात को अंजाम देने ही पहुंचे थे। जांच में ये बात सामने आई है कि ये आरोपी कश्मीर के दादा सरां के रहने वाले हैं। डीजीपी ने बताया कि चंडीगढ़ पहुंचने के बाद रौफ एवं गाजी जालंधर के लिए रवाना हुए।

जालंधर पहुंचकर ये लोग मकसूदां चौक में शाहिद और फाजिल को मिले। इन चारों ने मिलकर 13 सितंबर को पुलिस थाने मकसूदां की रेकी की। डीजीपी के मुताबिक इन चारों ने सीआरपीएफ, आईटीबीबी के कैंप एवं बिधिपुर फाटक पर ग्रेनेड फेंकने की साजिश रची थी। इन्होंने अपने एक दोस्त से हिमाचल नंबर वाला काला पल्सर भी लिया था।

डीजीपी ने बताया कि फाजिल बशीर को अवंतीपोरा से और शाहिद को 4 नवंबर को जालंधर से गिरफ्तार किया गया।  उल्लेखनीय है कि जालंधर के मकसूदां पुलिस स्टेशन में हुए ब्लास्ट ने पूरे पंजाब में सनसनी मचा दी थी।

वहीं जालंधर में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कश्मीरी छात्र आतंकवादी जाकिर मूसा के संपर्क में थे, जिसके इशारे पर धमाकों को अंजाम दिया गया। इनमें दो को गिरफ्तार कर लिया गया है जोकि सेंट सोल्जर कॉलेज से हैं।

https://youtu.be/HizCmF01aO4

इनकी पहचान शहीद क्यूब पुत्र अब्दुल क्यूब निवासी नूरपुर और फैजल वासिर पुत्र अहद पीचू निवासी घाट मोहल्ला अवंतिपुरा जम्मू-कश्मीर के तौर पर हुई है। इनका संबंध आतंकी संगठन ए.जी.एच से है। जाकिर मूसा ए.जी.एच. का सरगना है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *