PM मोदी के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, CISF की गाड़ी उड़ाई, 1 जवान समेत 5 की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दंतेवाड़ा। दीवाली के त्योहार के ठीक अगले ही दिन छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ है. नक्सलियों ने यहां बम धमाके से CISF की बस को उड़ा दिया है, इस हमले में 1 जवान शहीद हुआ है, जबकि चार स्थानीय नागरिकों की भी मौत हुई है. हमले में एक जवान, बस का ड्राइवर, कंडेक्टर और नागरिक की मौत हुई है. वहीं दो लोग जख्मी भी हुए हैं. ये हमला दंतेवाड़ा के बचेली में हुआ।

घटना उस वक्त हुई जब सुबह CISF की एक टीम मिनी बस में सवार होकर आकाश नगर की ओर रवाना हुई थी. यह टीम वैसे तो रूटीन गश्त पर थी लेकिन जवानों को लौटते वक्त अपने साथियों के लिए स्थानीय बाजार से साग सब्जियां भी लेकर लौटना था. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस हमले पर दुख व्यक्त किया है।

बताया गया है कि आकाश नगर के मोड़ नंबर 6 पर जैसे ही मिनी बस पहुंची, नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया. इससे यह मिनी बस लगभग 8 फीट ऊपर उछल गई. बस के जमीन पर गिरते ही नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग भी की. करीब 15 मिनट तक नक्सली मौके पर रहे और उन्होंने सुरक्षा बलों और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

आपको बता दें कि कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जगदलपुर में चुनावी रैली को संबोधित करना है. जगदलपुर दंतेवाड़ा से ही सटे जिले बस्तर में विधानसभा क्षेत्र है. बीते कुछ दिनों में जिस तरह से नक्सलियों ने कुछ हमले किए हैं, उससे हर कोई सकते में है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *