PM नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्‍च सम्‍मान, मोदी ने पुतिन, रूसी जनता के प्रति जताया आभार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस द्वारा ‘द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रू द एपोस्टल’ सम्मान के लिये नामित किये जाने पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन और वहां के लोगों के प्रति आभार प्रकट किया तथा दोनों देशों के द्विपक्षीय और बहुस्तरीय सहयोग को नई ऊंचाइयां प्राप्त होने तथा उज्जवल भविष्य की कामना की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं राष्ट्रपति पुतिन और रूस के लोगों को धन्यवाद देता हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी को गुरुवार को रूस द्वारा ‘द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रू द एपोस्टल’ सम्मान के लिये नामित किया गया. भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंधों को प्रोत्साहित करने में उत्कृष्ट योगदान के लिये मोदी को इस सम्मान के लिये चुना गया।

रूसी दूतावास के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारत-रूस मित्रता का आधार काफी गहरा है और हमारे गठजोड़ का भविष्य उज्जवल है. मोदी ने कहा कि दोनों देशों के सघन सहयोग से हमारे नागरिकों के लिये अभूतपूर्व परिणाम सामने आए हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन भारत-रूस मित्रता के शक्ति के महत्वपूर्ण स्रोत है. उनके दूरदर्शी नेतृत्व से दोनों देशों के द्विपक्षीय और बहुस्तरीय सहयोग को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *