मेयर को आया गुस्सा, इस पूर्व मंत्री के खिलाफ दर्ज कराया केस, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 में रामपुर में भारतीय जनता पार्टी की कैंडिडेट जया प्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आजम खान के खिलाफ रामपुर के बाद अब कानपुर में भी केस दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही इलाहाबाद से भाजपा की कैंडिडेट रीता बहुगुणा जोशी ने भी आजम खान के बयान की कड़ी निंदा की है।

रामपुर में रविवार को सार्वजनिक मंच से महिलाओं के खिलाफ अपशब्द व अभद्र टिप्पणी करने पर समाजवादी पार्टी के नेता तथा रामपुर से गठबंधन के कैंडीडेट आजम खान के खिलाफ कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मेयर व साथ आए लोगों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।

रामपुर में खुले मंच से जयाप्रदा के लिए अशोभनीय टिप्पणी वाला आजम खां का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महापौर प्रमिला पांडेय ने पुलिस को बताया कि उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिए आजम का यह वक्तव्य देखा व सुना। जिस वक्त आजम खां अभद्र टिप्पणी कर रहे थे, मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी थे लेकिन किसी ने कोई विरोध नहीं किया।

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शुक्ला ने बताया कि महापौर की तहरीर पर महिला के सम्मान को चोट पहुंचाने वाली बात कहने की धारा 509 आइपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कराई जाएगी। इस धारा में तीन साल तक की सजा या जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

रीता बहुगुणा जोशी ने की कड़ी निंदा

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और इलाहाबाद लोकसभा सीट से भाजपा कैंडीडेट रीता बहुगुणा जोशी ने भी आजम खान के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने साफ कहा कि आजम खान जैसा इंसान राजनीति में होना ही नहीं चाहिए। इन्हें चुनाव से बहिष्कृत करें।

भाजपा नेता जयाप्रदा को लेकर आजम खान के विवादित बयान के बाद शुरू हुआ हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आजम खान ने भले ही इसे लेकर कहा हो कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। भाजपा ने उन्हें माफ करने के मूड में नहीं है। भाजपा रीता बहुगुणा जोशी ने उनके इस बयान को बहुत ही शर्मनाक बताया और कहा कि उनके जैसे इंसान को राजनीति में होना ही नहीं चाहिए।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *