इस हीरोइन ने कास्टिंग काउच पर किया बड़ा खुलासा, सन्न रह गए कलाकार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। ‘प्यार का पंचनामा’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सोनाली सहगल को फिल्म इंडस्ट्री में 8 साल हो गए हैं। इन 8 साल में सोनाली 6 फिल्मों में नजर आई। इस बीच सोनाली ने एक इंटरव्यू के दौरान कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सोनाली ने बताया कि कैसे फिल्म के डायरेक्टर ने उनसे बॉडी सर्जरी कराने की डिमांड की थी।

सोनाली ने इंटरव्यू के दौरान कास्टिंग काउच को लेकर कई खुलासे किए। सोनाली ने बताया- ‘बीते दिनों मैं मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर से मिली। ऑडिशन राउंड के बाद एक शानदार रोल ऑफर हुआ। मैं अपने रोल को लेकर खुश थी। मैंने ऑडिशन के लिए खुद को अच्छी तरह से तैयार किया। उन्होंने मुझे मेरी बॉडी में कई बदलाव करने को कहे। मैं इन सबके लिए हां नहीं कह सकी क्योंकि मैं अपनी बॉडी सर्जरी नहीं कर सकती हूं।’

जब वो रोल मेरे हाथ से गया तो मैं रोने लगी

सोनाली ने आगे कहा- ‘मैं इमोशनल इंसान हूं। जब वो रोल मेरे हाथ से गया तो मैं रोने लगी। थोड़ी देर बाद खुद को समझाया कि यह करना सही नहीं है। मुझे अपने फैसले पर खुशी हुई। ऐसे बहुत से स्टीरियोटाइप हैं कि महिला और पुरुष को कैसे दिखना चाहिए। हीरोइन के लिए अच्छा दिखने की इमेज बनी हुई है।’

आपको बता दें, सोनाली सहगल (Sonnalli Seygall ) ने ‘प्यार का पंचनामा’ फिल्म के अलावा ‘वेडिंग पुलाव’, ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’, ‘हाइजैक’ और ‘सेटर्स’ फिल्म में काम किया है। ‘प्यार का पंचनामा’ फिल्म में सोनाली ने रिया का किरदार निभाया था। हलांकि यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब किसी एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच पर कोई बयान दिया हो। इससे पहले भी कई स्टार्स इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ चुके हैं।

हाल ही में कास्टिंग काउच को लेकर टीवी अभिनेत्री ऋचा भद्रा ने बड़ा खुलासा किया था। ऋचा को मशहूर टीवी सीरियल खिचड़ी में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट पहचाना जाता है। उन्होंने एक अंग्रेजी न्यूज पेपर को दिए इंटरव्यू में इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह भी कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना उनकी शादी के बाद हुई थी दरअसल, एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि ‘काम चाहिए तो मुझे खुश रखो।’

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *