समाजवादी पार्टी ने आज़मगढ़ को “आतंक का गढ़” बना दिया : योगी

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज़मगढ़ पर लगा यह बदनुमा दाग आज भी नौजवानों को झेलना पड़ता है
भाजपा का इस बार का लक्ष्य 74 सीट का है और 74वीं सीट आज़मगढ़ है

डेली संवाद, आज़मगढ़/जौनपुर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है शिक्षा और साहित्य के कारण कभी आज़मगढ़ का नाम जाना जाता था, लेकिन समाजवादी पार्टी ने इसे आतंक का गढ़ बना दिया। सपा और बसपा की सरकारें अपराधियों को आश्रय देती रही हैं, ये बटला हाउस जैसे कांड का समर्थन करते हैं। आज़मगढ़ पर लगा यह बदनुमा दाग आज भी यहां के नौजवानों को झेलना पड़ता है। बाहर किसी जिले और राज्य में कमरे नही मिलते, काम नही मिलता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आज़मगढ़ और जौनपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। योगी ने कहा कि आज़मगढ़ के साथ मेरा भावनात्मक जुड़ाव है, क्योंकि जब मुझ पर हमला हुआ था, तब पूरा आज़मगढ़ मेरे साथ सड़कों पर निकल पड़ा था। जब हमारी सरकार बनी तो आज़मगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करके पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करवाया। आज़मगढ़ को सीधे लखनऊ से जोड़ रहे हैं, जिससे आज़मगढ़ में एक औद्योगिक वातावरण मिल सकेगा।

निरहुआ अब आज़मगढ़ को एक नई पहचान देने का काम करेंगे

योगी ने कहा कि आज़मगढ़ को सपा-बसपा ने आतंक और अपराध का गढ़ बनाकर बदनाम करने की जो कुचेष्टा की है, उससे उसे उबारने के लिए हम लोग आये हैं। कला और संस्कृति के प्रतीक के साथ आज़मगढ़ को जोड़ना है। आज़मगढ़ का नौजवान जब बाहर जाता था, तो वह अपनी पहचान छुपाता था, क्योंकि आज़मगढ़ को लोग गुंडों और अपराधियों की नगरी समझने लगे थे। ये देन सपा और बसपा सरकारों की है।

इसीलिए हमने भोजपुरी के सुप्रसिद्ध स्टार दिनेशलाल निरहुआ को आपके बीच में लेकर आए हैं, जो अपनी कला से गरीबी में संघर्ष करते हुए अपनी एक मुकाम बनाई है। निरहुआ अब आज़मगढ़ को भी एक नई पहचान देने का काम करेंगे। इस पहचान से यहां के युवाओं की राह उज्ज्वल हो सकती है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के रुझान बताते हैं कि भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। हर व्यक्ति की इच्छा है कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमने 2014 में 80 में से 73 सीटें जीती थीं। इस बार का लक्ष्य 74 सीट का है और 74वीं सीट आज़मगढ़ है।

जौनपुर का इत्र, इमरती और ईमानदारी प्रसिद्ध है, भाजपा आपको इन तीन ई के साथ जोड़ रही है

वहीं जौनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि आप सब सौभाग्यशाली हैं कि देश के प्रधानमंत्री का संसदीय सीट जौनपुर से सटी हुई सीट वाराणसी है, और जौनपुर की तीन चीज बहुत प्रसिद्ध रहीं है। जौनपुर का इत्र, जौनपुर की इमरती और जौनपुर की ईमानदारी। यानी भारतीय जनता पार्टी आपको इन तीन ई के साथ जोड़ रही है। इत्र के साथ, इमरती के साथ और ईमानदारी के साथ।

योगी ने संबोधन के दौरान मंच से “एक बार फिर मोदी सरकार” का नारा लगवाया। पब्लिक ने भी पूरे जोश के साथ नारेबाजी की। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ाया है। देश की आंतरिक और वाह्य सुरक्षा को लेकर हमारी सरकार दृढ़ संकल्प है।

आपने देखा होगा कि पिछली सरकार में बॉर्डर पर चीन और पाकिस्तान मनमानी करता था। लेकिन अब दृढ़ विश्वास वाले पीएम नरेंद्र मोदी के कारण किसी की हिम्मत नही पड़ती है। पुलवामा में आतंकी हमला हुआ। 40 से अधिक जवाना शहीद हुए। 72 घण्टे के अंदर सैकड़ों आतंकी मार गिराए गए। यशस्वी प्रधानमंत्री की अगुवाई में सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की। आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। देश मे कहीं दंगे नही हुए।

देश में मोदी हैं तो मुमकिन है एक नारा बन गया है

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के डर के मारे भ्रष्टाचारी नेताओं ने महामिलावटी गठबंधन किया है। इसकी मियाद महज चुनाव तक ही है। 23 मई को देखना कि ये कैसे खत्म होते हैं।

योगी ने कहा कि पिछली सरकारों के लिए जो नामुमकिन था, उसे प्रधानमंत्री मोदी ने मुमकिन किया। कांग्रेस के लिए गरीबों को आवास, बिजली, गैस, रोजगार, स्वास्थ्य सेवा सुविधा मुहैया करवाना नामुमकिन था। लेकिन मोदी ने वह सब कुछ कर दिखाया। यही वजह है कि आज पूरे देश में मोदी हैं तो मुमकिन है एक नारा बन गया है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *