जमानत पर चल रहे पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी BJP में शामिल, यहां से लड़ सकते हैं चुनाव

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी बीजेपी में शामिल हो गए हैं. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मौजूदगी में दलेर मेहंदी बीजेपी में शामिल हुए. इससे पहले पंजाबी गायक हंसराज हंस को भी बीजेपी ने दिल्ली की नॉर्थ-वेस्ट सीट से मैदान में उतारा है।

बता दें, कुछ दिन पहले पंजाबी सिंगर हंसराज हंस और एक्टर सनी देओल भी बीजेपी में शामिल हुए थे. बीजेपी ने हंसराज हंस को उत्तरी पश्चिमी दिल्ली और सनी देओल को पंजाब के गुरदासपुर से टिकट दिया है. अब दलेर मेंहदी भी बीजेपी में शामिल हो गए है. माना जा रहा है कि दलेर मेहंदी को भी की सीट से मैदान में उतार सकती है। दलेर मेहंदी औऱ हंसराज हंस आपस में समधी हैं।

कौन हैं दलेर मेहंदी

बिहार के पटना में 18 अगस्त 1967 को जन्मे दलेर को बचपन से ही गाने का शौक था. 5 साल की उम्र से ही दलेर ने गायन कला सीखना शुरू कर दिया था. साल 1995 में दलेर मेहंदी ने अपना पहला एल्बम रिकॉर्ड किया. इस एल्बम का नाम ‘बोलो ता रा रा’ था. इस एल्बम ने दलेर को पूरी दुनिया में पहचान दिला दी. इस एल्बम की करीब 20 मिलियन के करीब कॉपी बेची गई थीं. 1998 में दलेर मेहंदी का एक और एल्बम रिलीज हुआ. इसका नाम ‘तुनक तुनक’ था. इस एल्बम ने दलेर मेहंदी को एक ब्रांड बना दिया।

कबूतरबाजी मामले में मिली है दो साल की सजा

दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह को मानव तस्करी (कबूतरबाजी) केस में दो साल की सजा मिली हुई है. उन्हें गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में दोषी पाया गया था. हालांकि, दोषी ठहराए जाने के कुछ ही देर बाद दलेर को जमानत भी मिल गई थी. अभी वह जमानत पर बाहर हैं।

हंसराज हंस के समधी और मीका सिंह के छोटे भाई

मशहूर सिंगर मीका सिंह, दलेर मेहंदी के छोटे भाई है. इसके अलाव बीते दिनों बीजेपी में शामिल हुए हंसराज हंस, दलेर मेहंदी के समधी हैं. हंसराज हंस के बेटे नवराज हंस और दलेर मेहंदी की बेटी अवजीत कौर ने साल 2017 में शादी की थी।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *