आंध्रप्रदेश में तेज बारिश, ओडिशा में 8 लाख लोग सेफ जगह पहुंचाए गए, तेज बारिश शुरू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भुवनेश्वर। फैनी चक्रवात के चलते आंध्रप्रदेश में तेज बारिश हो रही है। तूफान कल ओडिशा के पुरी से टकरा सकता है। इस दौरान हवाओं की गति 175-205 किमी प्रतिघंटे हो सकती है। खतरे के मद्देनजर सुरक्षाबलों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। तटीय इलाकों में रहने वाले 8 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। 880 राहत शिविर बनाए गए हैं। सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। गंजाम, पुरी, खुर्दा, जगतसिंहपुर और कटक में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बुधवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि फैनी बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। ईस्ट कोस्टर्न रेलवे ने अब तक 103 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। ओडिशा 11 जिलों में आचार संहिता हटा दी गई है।

अब तक का सबसे तेज तूफान हो सकता है

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक- फैनी 6 किमी/घंटे की रफ्तार से ओडिशा की तरफ बढ़ रहा है। ज्वाइंट टाईफून वॉर्निंग सेंटर (जेडब्ल्यूटीसी) के मुताबिक- फैनी तूफान अब तक का सबसे खतरनाक चक्रवात साबित हो सकता है। ओडिशा में 1999 में आए सुपर साइक्लोन से करीब 10 हजार लोग मारे गए थे।

क्षेत्रीय मौसम विभाग के पूर्व निदेशक शरत साहू के मुताबिक- ओडिशा में 1893, 1914, 1917, 1982 और 1989 की गर्मियों में भी तूफान आए थे। लेकिन इस बार का चक्रवात बंगाल की खाड़ी के गर्म होने से बना है। लिहाजा यह ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

हाईअलर्ट पर नेवी, एयरफोर्स और कोस्टगार्ड

किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए नेवी, एयरफोर्स और कोस्टगार्ड को हाईअलर्ट पर रखा गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन (एनडीआरएफ) और ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ओडीआरएफ) को खतरे वाले इलाकों में तैनात किया गया है। अकेले भुवनेश्वर में दमकल की 50 टीमें तैनात की गई हैं। एक टीम में 6 सदस्य हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्थानीय अधिकारियों से कहा है वे लोगों को मुफ्त खाना देने की व्यवस्था रखें।

स्पेशल रिलीफ कमिश्नर बीपी सेठी ने चेतावनी दी है कि तूफान के टकराने के दौरान उच्च ज्वार (1.5 मीटर तक) आ सकता है। लिहाजा लोग सावधानी बरतें। 15 मई तक डॉक्टरों और स्वास्थ्य अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पुलिस प्रमुख आरपी शर्मा ने बताया कि सभी पुलिस अफसरों की भी छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। जो अधिकारी छुट्टी पर हैं, उन्हें भी तुरंत ड्यूटी पर आने के आदेश दिए गए हैं।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *