पंजाब के युवक ने फ्लाइट में सो रही महिला के साथ किया यौन शोषण, जेल की सजा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मैनेचेस्टर। एक भारतीय टूरिस्ट को इंग्लैंड में सजा सुनाई गई है जिसने सफर के दौरान एक युवती के साथ फ्लाइट में यौन शोषण किया. हरदीप सिंह नाम के शख्स ने फ्लाइट में सो रही युवती को अपना शिकार बनाया. इससे पहले उसने युवती से बात करने की कोशिश की थी।

हरदीप सिंह ने तब युवती के साथ यौन शोषण किया जब बाकी पैसेंजर सो चुके थे और फ्लाइट की लाइट्स बंद कर दी गईं थीं. युवती जब अचानक जगी तो उसने पाया कि आरोपी उसके साथ यौन शोषण कर रहा है। 35 साल का हरदीप 6 महीने के टूरिस्ट वीजा पर होशियारपुर से इंग्लैंड जा रहा था. उसने मुंबई से मैनचेस्टर जाने वाली फ्लाइट ली थी. उसकी बगल की सीट पर एक युवती बैठी थी।

ये मामला फरवरी 2019 का है. मामले में दोषी पाए जाने पर हरदीप को मिन्शुल क्राउन कोर्ट ने एक साल जेल की सजा सुनाई. सजा पूरी होने पर उसे भारत भेज दिया जाएगा. शुरुआत में हरदीप ने युवती से बात करने की कोशिश की थी, लेकिन वह असहज होने लगी क्योंकि हरदीप की अंग्रेजी अच्छी नहीं थी. बावजूद इसके वह युवती के बारे में पूछताछ करता रहा।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *