बॉलीवुड प्रोड्यूसर का जवाब, बोले- बंगाल की महिला दाऊद बनना बंद करें ममता दीदी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक मीम बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने वाली बीजेपी की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को गिरफ्तार किया गया था. इसको लेकर देशभर में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना हुई थी।

अब इस संबंध में बॉलीवुड गलियारे से भी आवाज उठी थी और ममता बनर्जी की आलोचना हुई थी. ममता बनर्जी की आलोचना करने और प्रियंका शर्मा के समर्थन में एक और आवाज उठी है और वो आवाज है बॉलीवुड के प्रोड्यूसर संदीप सिंह की. उन्होंने ट्वीट कर इस संबंध में अपना रिएक्शन दिया है।

ममता दीदी आखिरकार अहंकार खो गया

संदीप सिंह ने लिखा: “ममता दीदी आखिरकार अहंकार खो गया. क्या आपके राज्य में बोलने की स्वतंत्रता बहुत अधिक है? हम सभी प्रियंका शर्मा के साथ खड़े हैं. कृपया बंगाल की महिला दाऊद बनना बंद करें.” बॉलीवुड प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने इस तरह ममता बनर्जी की आलोचना की है. उनका ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आपत्तिजनक मीम सोशल मीडिया पर शेयर करने वाली भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर प्रियंका शर्मा माफी मांगती हैं तो जमानत मिल सकती है. इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि वह जमानत पर छूटते ही माफी मांगेंगी. साथ ही कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करना सही नहीं थी।

बता दें, भाजपा कार्यकर्ता को ममता बनर्जी का मीम बनाने के आरोप में जेल में डाल दिया गया था. कोर्ट ने कहा, ‘उसे तुरंत जमानत पर रिहा किया जाए और बाहर आते ही वो फेसबुक पोस्ट के लिए लिखित में माफी मांगेंगी. जो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया वो सही नहीं था. अगर किसी को दुख पहुंचा है तो माफी मांगनी चाहिए।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *