पंजाब में सिद्धू V/S कैप्टन : कांग्रेस हारती है तो मुख्यमंत्री अपने पद से दे देंगे इस्तीफा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी का टिकट काटने का आरोप झेल रहे मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अगर राज्य में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो वह इस्तीफा दे देंगे। पंजाब की 13 सीटों और चंडीगढ़ में आखिरी चरण में 19 मई को मतदान होना है। 23 मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा अगर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राज्य से साफ हो गई तो मैं जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दूंगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘राज्य में कांग्रेस के प्रदर्शन के लिए सभी मंत्री और विधायक जिम्मेदार होंगे। पार्टी के हाई कमान ने पंजाब में कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत या हार के लिए मंत्रियों और विधायकों की जवाबदेही तय होगी। मैं राज्य के लिए यह जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस पंजाब में सभी लोकसभा सीटें जीतेगी।’

पत्नी के समर्थन में नवजोत सिंह सिद्धू

इससे पहले पंजाब के सीएम ने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी के टिकट काटने के बयान को भी खारिज किया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि उन्हें अमृतसर या बठिंडा सीट से कांग्रेस के टिकट की पेशकश की गई थी लेकिन उन्होंने खुद ही इनकार कर दिया था। इसके बाद कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्नी का बचाव करते हुए कहा, ‘मेरी पत्नी नैतिक रूप से इतनी मजबूत हैं कि वह कभी झूठ नहीं बोलेंगी। यही मेरा जवाब है।’

नवजोत कौर ने टिकट कटने के लिए अमरिंदर को ठहराया था जिम्मेदार

बता दें कि नवजोत सिंह कौर ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पार्टी महासचिव पंजाब प्रभारी आशा सिंह ने पुख्ता इंतजाम किया था कि उन्हें अमृतसर संसदीय सीट से टिकट न मिले। उन्होंने कहा था, ‘मैं अमृतसर (लोकसभा सीट) से चुनाव लड़ने की इच्छुक थी, लेकिन मुझे टिकट देने से इनकार कर दिया गया। वास्तव में मुझे टिकट नहीं दिए जाने के लिए अमरिंदर सिंह जिम्मेदार हैं।’

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *