जालंधर में मतगणना के लिए 5 आब्जर्वर तैनात, 500 मुलाजिम करेंगे वोटों की गिनती

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
लोकसभा क्षेत्र जालंधर के लिए मतगणना की प्रक्रिया को और सुव्यवस्थित करने के लिए, भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने पाँच आब्जर्वरों की नियुक्ति की है। जिलाधीश जालंधर कम जिला चुनाव अधिकारी वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि आंध्र प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सैम्युअल आनंद कुमार जालंधर लोकसभा सीट के फिल्लौर और नकोदर विधानसभा क्षेत्र के लिए आब्जर्वर होंगे।

इसी तरह, 2003 बैच की उत्तर प्रदेश की आईएएस अधिकारी प्रीति शुक्ला शाहकोट और करतारपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए आब्जर्वर होंगी, उत्तर प्रदेश के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी अमित कुमार घोष जालंधर पश्चिम और जालंधर उत्तर विधानसभा के लिए ऑब्जर्वर होगें, टी राघवेंद्र जालंधर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लिए और डा.सौजन्या ए जालंधर कैंट और आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के लिए आब्जर्वर होंगे।

जालंधर लोक सभा क्षेत्र के लिए 23 मई को वोटों की गिनती सही ढंग से हो सके। इसलिए जिला प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। जिला प्रशासन ने तैनात किये गए स्टाफ को प्रशिक्षण दिया है। वरिन्दर कुमार शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तरफ से अपने- अपने क्षेत्रों से सबंधित चुनाव स्टाफ को मतगणना की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

मतगणना का काम प्रातःकाल 8बजे शुरू होगा

चुनाव स्टाफ को ई.वी.एम से मतगणना करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होनें कहा कि वोटों की मतगणना डायरैक्टर लैंड रिकॉर्ड के दफ़्तर में उम्मीदवारों और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की जायेगी।

उन्होंने कहा कि वोटों की मतगणना का काम प्रातःकाल 8बजे शुरू होगा और 500 के करीब कर्मचारियों की तरफ से वोटों की मतगणना का काम पूरा किया जायेगा। चुनाव स्टाफ को 15 टीमों में बँटा जायेगा और प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र टेबल पर तीन -तीन कर्मचारियों को तैनात किया जायेगा। जिला प्रशासन की तरफ से वोटों की मतगणना को शांतमयी और निर्विघ्न तरीको से पूरा करने के लिए पुख़्ता प्रबंध किये गए हैं।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *