अजब प्रेम की गजब कहानी: दूल्हे को वरमाला पहनाने से इनकार, दुल्हन बोली- प्रेमी से करूंगी शादी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में प्रेमी के लिए लड़की ने परिवारवालों के दबाव के चलते शादी के लिए हामी तो भर दी लेकिन जयमाल के वक्त उसने वरमाला पहनने से इनकार कर दिया। दुल्हन ने जयमाल के लिए मना किया तो पूरी बारात में हड़कंप मच गया। मामला थाने पहुंचा लेकिन लड़की अपनी फैसले से नहीं डिगी। वह प्रेमी से ही शादी करने पर अड़ी रही, जिसके बाद बारात बिना दुल्हन वापस लौट गई।

हरदोई स्थित पाली थाना क्षेत्र के कुआं डांडी निवासी सुनील कुशवाहा ने अपने बेटे गिरींद्र कुशवाहा (21) की शादी खनुआ शंकरपुर निवासी रामपाल की पुत्री पंचोदेवी के साथ तय की थी। विवाह से पहले सभी रस्में पूरी होने के बाद दोनों पक्षों की ओर से शादी की सारी तैयारियां की गईं। 20 मई को बारात जब खनुआ शंकरपुर पहुंची तो बारातियों की पूरी आवभगत की गई। द्वारचार की रस्म भी संपन्न हुई। हालांकि, वरमाला के समय कन्या ने दूल्हे गिरींद्र कुशवाहा को वरमाला डालने से साफ मना कर दिया।

युवती ने कहा कि वह गांव के ही एक युवक से प्यार करती है और उसी से शादी करेगी। लड़की को समझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं मानी। उसी दौरान बारातियो में से किसी ने डायल 100 पर फोन कर दिया। आखिर में मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद प्रेमी को बुलावा भेजा लेकिन दहशत की वजह से वह फरार हो गया। लड़की अपने प्रेमी के साथ विवाह करने की जिद पर अड़ी रही।

आखिरकार बारातियों को बिना दुल्हन लौटना पड़ा। पाली एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया दोनो पक्षों की रजामंदी से यह फैसला लिया गया। युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *