हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर BJP आगे, पढ़ें अनुराग ठाकुर की सीट का हाल

Daily Samvad
1 Min Read

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भाजपा चारों सीटों पर आगे चल रही है। यहां मुख्य रूप से मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की कुल चार सीटें हैं, जिनमें हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला शामिल है।

हमीरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी से अनुराग ठाकुर और कांग्रेस से रामलाल ठाकुर; कांगड़ा में बीजेपी से राज्य मंत्री किशन कपूर और कांग्रेस से पवन काजल; मंडी में बीजेपी से मौजूदा सांसद रामस्वरूप शर्मा तो कांग्रेस से आश्रय शर्मा को मैदान में हैं। इसके अलावा राजधानी शिमला से बीजेपी के सुरेश कश्यप और कर्नल धनीराम उम्मीदवार है।

अनुराग ठाकुर बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं

2014 में हिमाचल प्रदेश में बीजेपी चारों सीटों पर काबिज हुई थी। इनमें कांगड़ा संसदीय सीट से शांता कुमार, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, शिमला से वीरेंद्र कश्यप और मंडी से राम स्वरूप शर्मा जीते थे। इस बार कांगड़ा से बीजेपी के किशन कपूर, मंडी से राम स्वरूप शर्मा, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, शिमला से सुरेश कुमार कश्यप आगे चल रहे हैं।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।














Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *