प्रचंड गर्मी का कहर, चुरू में पारा 50 पार, देशभर में 30 लोगों की मौत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। पूरे भारत में भयंकर गर्मी का कहर जारी है. गर्मी के प्रकोप को देखते हुए राजस्थान और विदर्भ में रेड अलर्ट और पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी राजस्थान के चुरू में तो पारा 50.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास भी पारा हाफ सेंचुरी लगा चुका है. देशभर में गर्मी के कारण 30 लोगों की मौत हो चुकी है।

थार रेगिस्तान की ओर से आने वाली गर्म हवाओं के कारण तापमान में इजाफा हो रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में 3 जून के बाद गिरावट आ सकती है. मॉनसून भी एक हफ्ते की देरी से आएगा और सामान्य रहेगा. उम्मीद है कि 6 जून के बाद बारिश हो सकती है. इस बीच, लखनऊ के मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन घंटों में उत्तर प्रदेश के लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

कर्नाटक में सूखे का संकट

वहीं दक्षिण भारत का कर्नाटक भयंकर सूखे की चपेट में है. कर्नाटक की एचडी कुमारस्वामी सरकार ने सर्कुलर जारी कर अच्छे मॉनसून के लिए राज्य के सभी मंदिरों में यज्ञ करने का आदेश दिया है. हर मंदिर से विशेष पूजा करने को कहा गया है, जिसमें 10001 रुपये से ज्यादा खर्च न हों।

कर्नाटक के हुबली इलाके में किसान सूखे के कारण गायों को बेचने पर मजबूर हो गए हैं. किसानों का कहना है, ”हमारे पास गायों को खिलाने के लिए कुछ नहीं है. बारिश भी नहीं पड़ रही. हम कुछ भी बोने में सक्षम नहीं हैं तो उन्हें क्या खिलाएं? हम यहां गायों को बेचने आए हैं लेकिन अच्छा दाम भी नहीं मिल रहा।

बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह से होते हुए मॉनसून केरल के पास 6 जून तक पहुंचेगा. मौसम विभाग ने मॉनसून के सामान्य रहने का अनुमान जताया है. भारत में सालाना 70 प्रतिशत बारिश मॉनसून के दौरान होती है, जो कृषि के लिए बेहद अहम है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर पूर्वी क्षेत्रों और दक्षिणी प्रायद्वीप पर अगले 3-5 दिनों में गरज के साथ बारिश पड़ेगी. उन्होंने कहा, ”दिल्ली में बारिश होने की उम्मीद नहीं है और अनुमान के मुताबिक यहां पारा 46 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. यह धीरे-धीरे कम हो सकता है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *