अलीगढ़ में बच्ची से दरिंदगी पर देशभर में उमड़ा गुस्सा, अब तक ये हुई कार्यवाही

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ/अलीगढ़। अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की हत्याकर आंखें निकालने के मामले में देश का गुस्सा फूट पड़ा। मां-बाप द्वारा उधार लिए गए महज 10 हजार रुपये न चुकाने पर बच्ची से बर्बरता की लोगों ने सोशल मीडिया पर भी तीखी आलोचना की और इंसाफ की आवाज बुलंद की। पीड़ित परिवार ने हत्यारों के लिए फांसी की मांग की है। उन्हें राजनीति, खेल और बॉलिवुड की तमाम हस्तियों का भी समर्थन मिल रहा है।

दूसरी ओर, मामला सुर्खियों में आने के बाद एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर आनंद कुमार ने अलीगढ़ के एसपी ग्रामीण की अगुआई में एसआईटी गठित कर दी है। साथ ही डीजीपी मुख्यालय ने एसएसपी अलीगढ़ से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। राष्ट्रीय बाल आयोग ने भी पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

मामला तूल पकड़ने के बाद गुरुवार देर रात पांच पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया था। आरोप है कि बच्ची जब गायब हुई थी तो इन्होंने रिपोर्ट नहीं लिखी थी और जांच में भी देरी की। पीड़ित परिवार ने जब प्रदर्शन शुरू किया और आत्महत्या की धमकी दी, तब पुलिस जागी दो लोगों की गिरफ्तारी की गई।

कूड़े के ढेर पर मिला था शव

वरादात अलीगढ़ के टप्पल की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित जाहिद से बच्ची के परिवार ने 50 हजार रुपये उधार लिए थे। इनमें से 10 हजार बकाया थे, पैसे नहीं देने पर 28 मई को जाहिद की बच्ची के दादा से कहासुनी हुई। इसके बाद 30 मई को जाहिद ने बच्ची को अगवा किया और उसकी हत्या कर साथी असलम की मदद से शव को ठिकाने लगाया। परिवार को बच्ची का शव 2 जून को घर के पास क्षत-विक्षत हालत में कूड़े के ढेर में मिला था। आंखें बाहर निकली थीं, एक हाथ गायब था।

गला घोटने से मौत, रेप से इनकार नहीं

पुलिस ने बच्ची की मौत की वजह गला घोंटना बताया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची की सारी पसलियां टूटी हैं। बाएं पैर में फ्रैक्चर, आंखों में जख्म, सिर पर चोट के निशान हैं। पीड़ित परिवार ने आंखें निकाल लेने का आरोप लगाया है। लखनऊ में एडीजी आनंद कुमार ने कहा कि बच्ची से सेक्सुअल असॉल्ट से इनकार नहीं किया जा सकता। फरेंसिक जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि शव इस लायक नहीं थी कि रेप की जांच हो सके।

पुलिस बोली, आरोपियों ने कबूला जुर्म

लखनऊ में एडीजी (कानून-व्यवस्था) आनंद कुमार ने कहा कि मामले के दोनों आरोपियों जाहिद और असलम ने जुर्म कबूल कर लिया है। इन दोनों पर एनएसए और पॉक्सो ऐक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा जाएगा, जिससे जल्द न्याय मिल सके। आरोपी मोहम्मद असलम 2014 में रिश्तेदार की बच्ची से यौन शोषण में गिरफ्तार हुआ था। 2017 में उस पर दिल्ली के गोकलपुरी में छेड़छाड़ और अपहरण का मामला दर्ज है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *