पंजाब को कुपोषण से मुक्त करने के लिए जन – आंदोलन चलाने की ज़रूरत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाब राज्य समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन द्वारा कुपोषण से मुक्ति के लिए जन -आंदोलन चलाने की ज़रूरत पर ज़ोर

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब राज्य समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन श्रीमती गुरशरन कौर रंधावा ने पंजाब को कुपोषण से मुक्त करने के लिए जन -आंदोलन चलाने की ज़रूरत है।
आज पोषण अभियान के सम्बन्ध में हर्षा छीना क्षेत्र के चेतन पुरा नरसिंग कॉलेज में एक समागम के दौरान उन्होंने अपने भाषण के दौरान जन्म लेने वाले बच्चे और माँ को पौष्टिक ख़ुराक देने सम्बन्धी जागरूकता पैदा करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।
श्रीमती रंधावा ने कहा कि गर्भवती महिला तभी सेहतमंद और तंदुरुस्त बच्चे को जन्म दे सकती है, यदि उसको पौष्टिक आहार मिले। उन्होंने कहा कि नया जीवन प्रदान करने वाली माँ को यदि सही भोजन नहीं मिलेगा तो जन्म लेने वाला बच्चा कुपोषण का शिकार हो सकता है।
उन्होंने कहा कि सेहतमंद समाज की सृजना करने के लिए पौष्टिक भोजन की बहुत ज़रूरत है। उन्होंने पौष्टिक आहार सम्बन्धी जागरूकता फैलाने के लिए मीडिया के विभिन्न साधनों के द्वारा प्रचार की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया।
इससे पहले श्रीमती रंधावा ने दीप जलाकर समागम की शुरुआत की। इस मौके पर बोर्ड के सचिव श्री अभिषेक भी उपस्थित थे। श्रीमती रंधावा के अलावा एस.एम.ओ. रामदास श्रीमती संतोष कुमारी, श्रीमती अलका और समाज सेवक महावीर ने भी संबोधन किया।














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *