तेल कंपनी पर हुए बड़े हमले के बाद सऊदी में तैनात होंगे अमेरिकी सैनिक, पढ़ें ट्रंप का आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी पर हुए बड़े हमले के बाद सऊदी के लिए अमेरिकी सैनिकों को भेजने की मंजूरी दे दी है. इस बड़े हमले के पीछे अमेरिका ने ईरान को आरोपित किया है. अमेरिकी सेना ने कहा कि तैनाती में औसत संख्या में ही सैनिक शामिल होंगे, हजारों की संख्या में नहीं. मुख्य रूप से इसका उद्येश बाहरी हमलों को रोकने का है. इसमें सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात दोनों को सैन्य उपकरणों की डिलीवरी में तेजी लाने की योजना है।

संमाचर एजेंसी रॉयटर्स ने पहले बताया है कि पेंटागन एंटी-मिसाइल बैटरी, ड्रोन और ज्यादा से ज्यादा फाइटर जेट भेजने पर विचार कर रहा था. अमेरिका इस क्षेत्र में एक विमानवाहक पोत को अनिश्चित काल के लिए रखने पर भी विचार कर रहा है. अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एरिज़ोना ने एक समाचार ब्रीफिंग में कहा, “सऊदी के अनुरोध पर राष्ट्रपति ने अमेरिकी सेना की तैनाती को मंजूरी दे दी है, जो बाहरी हमलों से रक्षा के लिए होगी और मुख्य रूप से हवाई और मिसाइल रक्षा पर केंद्रित होगी.” आगे उन्होंने कहा, “हम बचाव की क्षमता बढ़ाने के लिए सऊदी अरब और यूएई के राज्य को सैन्य उपकरणों की डिलीवरी में तेजी लाने के लिए भी काम करेंगे।

सैन्य संयम ने उनकी ताकत का पता चलता है

ट्रंप ने शुक्रवार को पहले कहा कि उनके सैन्य संयम ने उनकी ताकत का पता चलता है, उन्होंने इस हमले पर सबक सिखाने के लिए इरान पर पहले से भी ज्यादा आर्थिक प्रतिबंधों लगाया है. लेकिन अमेरिकी सैनिकों की तैनाती ईरान को और ज्यादा उग्र कर सकती है, जिसने इस साल अमेरिकी सेना की पिछली तैनाती का जवाब दिया है. हलांकि, ये सऊदी अरब पर हमले की जिम्मेदारी से इनकार करता है. सऊदी अरब के नेतृत्व वाले अरब सैन्य गठबंधन यमन में हूती विद्रोहियों के साथ युद्ध में है. हूती विद्रोहियों को ईरान का समर्थन प्राप्त है. सऊदी के तेल कंपनी पर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *