बजाज ने लांच किया सबसे सस्ती Pulsar बाइक, जानें इस बाइक की खास बातें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी Bajaj ने Bajaj Pulsar 125 Neon का स्प्लिट सीट वेरिएंट लॉन्च किया है। हाल ही में कंपनी ने पल्सर का सबसे सस्ता वेरिएंट Bajaj Pulsar 125 Neon बाजार में उतारा था। आइए जानते हैं बजाज की यह बाइक कैसी है और इसके फीचर्स कैसे हैं।

इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 124.4cc का 4 स्ट्रॉक, 2 वेल्व, ट्विन स्पार्क BSIV DTS-i इंजन दिया गया है जो कि 8500 Rpm पर 12 PS की पावर और 6500 Rpm पर 11 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

डाइमेंशन

डाइमेंशन की बात की जाए तो बजाज पल्सर 125 नियॉन की लंबाई 2055mm, चौड़ाई 755mm, ऊंचाई 1060mm, व्हीबलेस 1320mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 165 और कर्ब वेट 140 किलो है। फ्यूल टैंक की बात की जाए तो इस बाइक में 11.5 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। लुक्स और डिजाइन की बात की जाए तो पल्सर के इस वेरिएंट का लुक और डिजाइन Pulsar 125 Neon जैसा ही है।

ब्रेकिंग सिस्टम और सस्पेंशन

ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाए तो इस बाइक के फ्रंट में ड्रम ब्रेक 240mm डिस्क या 170mm ड्रम ब्रेक का ऑप्शन है वहीं इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। सस्पेंशन की बात करें तो इस बाइक के फ्रंट में Telescopic और रियर में Twin Gas Shock सस्पेंशन दिए गए हैं।

कीमत

कीमत की बात की जाए तो Bajaj Pulsar 125 Neon स्पिल्ट सीट वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 70,618 रुपये है। वहीं Bajaj Pulsar 125 Neon के स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 3,904 रुपये है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *