राखी सावंत का बड़ा खुलासा, अपने पति को लेकर सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राखी सावंत ने सीक्रेट वेडिंग कर ली है, लेकिन उनका पति अभी तक सामने नहीं आया

मुंबई। राखी सावंत ने सीक्रेट वेडिंग कर ली है, लेकिन उनका पति अभी तक सामने नहीं आया है. राखी की सीक्रेट शादी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है. राखी सावंत ने अपनी पति के बारे में जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है, लेकिन ये नहीं बताया कि आखिर उनका पति है कौन सा. उन्होंने एक वीडियो के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करके अपने फैंस से पूछा है कि उनका पति कौन है?

राखी सावंत ने जे डब्ल्यू मैरियट में एनआरआई रितेश से शादी की है. शादी के बाद से राखी लगातार अपने पति को लेकर कुछ-कुछ जानकारी दे रही हैं. राखी सावंत ने जानकारी दी थी कि वह अपने पति के साथ बिग बॉस सीजन 13 में एंट्री करेंगी. राखी ने अपनी पति को गुड लुकिंग और हैंडसम बताया है. आज राखी सावंत ने रितेश के बारे में जानकारी शेयर करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया।

पति के साथ बिग बॉस सीजन 13 में एंट्री करेंगी

राखी ने वीडियो में कहा, जैसा कि उनके प्रशंसक उत्सुक हैं और रितेश की एक झलक पाने के लिए उत्साहित हैं, तो मैं अपने पति के बारे में कुछ जानकारी दे रही हूं. राखी सावंत ने कुछ लोगों की तस्वीर शेयर की हैं और अपने फैंस से अंदाजा लगाने के लिए कहा है कि आखिर इसमें से उनका पति कौन है।

https://www.instagram.com/p/B26dqTehP-b/?utm_source=ig_web_copy_link

राखी सावंत ने इससे पहले एक वीडियो शेयर की थी और बताया कि उनकी रितेश से लगातार बात नहीं होती. उन्होंने बताया था कि रितेश ने यूके में अभी नया घर लिया है और यहां उनका गृह प्रवेश हुआ है. राखी सावंत अभी यूके में हैं और अपने पति के साथ कुछ समय बिता रही हैं. राखी सावंत ने 28 जुलाई को शादी की थी. पहले राखी सावंत ने इस सीक्रेट वेडिंग को ब्राइडल फोटोशूट बताया था मगर बाद में NRI बिजनेसमैन से शादी करने का खुलासा कर सभी को चौंका दिया था।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *