पी. चिदंबरम पर शिकंजा और तेज, अब ED ने किया गिरफ्तार, कल होगी पेशी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस में दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज करने को चुनौती देने वाली पी. चिदंबरम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार तक सुनवाई टल गई है। न्यायालय में चिदंबरम की जमानत याचिका का विरोध करते हुए सीबीआई ने कहा कि उसके पास इस बात की पुख्ता सामग्री है कि उन्होंने किस तरह से गवाहों को प्रभावित करने के प्रयास किए।

सीबीआई ने कहा कि पहले भी चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया मामले में अहम गवाहों को प्रभावित करने और उन पर दबाव डालने के प्रयास कर चुके हैं। सीबीआई ने न्यायालय को बताया चिदंबरम के खिलाफ प्रथम दृष्टया एक मजबूत मामला बना है। वहीं दिल्ली की अदालत ने चिदंबरम के खिलाफ पेशी वारंट जारी किया।

ईडी ने अदालत को सूचित किया कि उसने तिहाड़ जेल में चिदंबरम से पूछताछ की है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद पेशी वारंट जारी किया गया। ईडी ने चिदंबरम से पूछताछ के लिए 14 दिन की हिरासत की मांग की।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले जांच एजेंसी के तीन अधिकारियों ने तिहाड़ जेल जाकर उनसे पूछताछ की थी। बता दें कि चिदंबरम अबतक इसी मामले में सीबीआई की न्यायिक हिरासत में थे।

वहीं दिल्ली की विशेष अदालत ने कांग्रेस नेता चिदंबरम के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट (व्यक्तिगत पेशी) जारी किया है। उन्हें आईएनएक्स मामले में गुरुवार अदालत में पेश होने को कहा है। विशेष अदालत ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वह गुरुवार को तीन बजे चिदंबरम को अदालत में पेश करें। इससे पहले मंगलवार को विशेष अदालत ने ईडी के तीन अधिकारियों को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में चिदंबरम से पूछताछ की अनुमति दी थी।

सीबीआई आरोपपत्र दायर करने को तैयार

वहीं सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में आरोपपत्र दायर करने को तैयार है और इसमें वह पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति को नामजद कर सकती है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि एजेंसी इसमें वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को भी नामजद कर सकती है, जो इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी द्वारा प्रवर्तित आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश के लिए मिली मंजूरी से संबंधित निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा थे।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई के आरोपपत्र में इंद्राणी के अभियोजन पक्ष की गवाह बनने की संभावना है। वह पहले ही सरकारी गवाह बन गई थी। इंद्राणी पर अन्य एक मामले में अपनी ही बेटी की हत्या का आरोप है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *