पंजाबी सिंगर गैरी संधू के शोरूम में घुसे चोर, लाखों रुपए के कपड़े चुरा ले गए

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाबी सिंगर गैरी संधू के शोरूम में घुसे चोर, लाखों रुपए के कपड़े चुरा ले गए

डेली संवाद, जालंधर
पंजाबी सिंगर गैरी संधू के फ्रेश कलेक्शन में चोरों ने करीब 22 लाख रुपए के डिजाइनर गार्मेंट्स और 22 हजार कैश चुरा लिया। शोरूम में चाेर रात 2.01 बजे दाखिल हुए और 40 मिनट तक पूरे इत्मिनान से चाेरी काे अंजाम दिया। चाेर 12 बाेराें में भरकर कपड़े ले गए। पुलिस शोरूम की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चाेराें का सुराग लगाने में जुट गई है। मैक्डोनाल्ड और आसपास के शोरूम में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

घटना शनिवार रात 2 बजे की है। इस बारे में पता तब चला, जब पान का खोखा चलाने वाले ने सुबह साढ़े आठ बजे शोरूम के मैनेजर सुरिंदर कुमार काे फाेन कर बताया कि शोरूम का दरवाजा तीन फुट तक खुला हुआ है। थाना कैंट के एसएचओ कुलबीर सिंह कहा कि सुबह 9 बजे फ्रेश गार्मेंट में चाेरी की खबर मिली। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही चाेराें का सुराग लगा लिया जाएगा।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर पाया कि दो लाेगाें ने पहले 2-3 मिनट तक तक शटर तोड़ने की कोशिश की। 6 मिनट बाद साथ वाले खोखे से प्लाई तोड़कर लाए और शटर के नीचे फंसाकर शोरूम ताेड़ने की काेशिश की। रात 2:11 बजे शोरूम में घुसे। कुछ देर बाद तीसरा आरोपी आया। एक चाेर बाेरे लेकर शोरूम के अंदर गया। शोरूम में घुसे चाेर ने बाहर खड़े साथी काे कपड़ों से भरे बोरे पकड़ाए। 2:39 तक 15 मिनट में चाेर ने 12 बोरे शोरूम के बाहर रखे आर 2:41 बजे फरार हाे गए।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

पंजाबी सिंगर गैरी संधू के शोरूम में घुसे चोर, लाखों रुपए के कपड़े चुरा ले गए

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *