JNU में फीस बढोत्तरी पर छिड़ी ‘जंग’: पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों में भीषण भिड़ंत

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। जेएनयू में सोमवार की सुबह शुरू हुआ हंगामा और बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. हॉस्टल फीस वृद्धि और हॉस्टल टाइमिंग हटाने को लेकर छात्र लंबे समय से इसे लागू न करने की मांग कर रहे हैं. सोमवार की सुबह यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के दिन हजारों छात्र सड़क पर आकर प्रदर्शन करने लगे. कैंपस में चारों तरफ पुलिस लगा दी गई।

जेएनयू कैंपस गेट के बाहर चल रहे प्रोटेस्ट के कारण मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक करीब साढ़े चार घंटे कैंपस के भीतर फंसे रहे. गेट के बार भारी संख्या में स्टूडेंट प्रोटेस्ट कर रहे थे. स्टूडेंट मांग कर रहे हैं कि जब तक कुलपति उनसे मिलने नहीं आते हैं, वो वहां से नहीं हटेंगे. यहां प्रोटेस्ट कर रहे छात्र प्रतिनिधि से एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल ने मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि वो इस मामले का संज्ञान लेंगे।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक फीस वृद्धि सहित विभिन्न मुद्दों पर जवाहरलाल नेहरू छात्रसंघ (JNUSU) विरोध प्रदर्शन कर रहा है. ये प्रदर्शन शाम को भी जारी है. शाम तीन बजे के करीब पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच हाथापाई हुई, विश्वविद्यालय परिसर के बाहर जारी है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *