इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंस में ट्रैफिक नियमों और नशा विरोधी विषय पर अतिथि लेक्चर का आयोजन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
मानव जीवन में यातायात नियमों और नशे के सेवन के परिणामों से छात्रों को परिचित करवाने के लिए इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंस में ट्रैफिक नियमों तथा नशीली दवाओं की लत पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।

सैशन का संचालन असिस्टेंट सब-इंस्पैक्टर शमशेर सिंह तथा रमेश कुमार द्वारा पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसीपी ट्रैफिक नरेश डोगरा, एडीसीपी ट्रैफिक गगनेश कुमार तथा एसीपी ट्रैफिक हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। प्रो. दीपक पॉल (प्रिंसीपल, एचएम) द्वारा अतिथि वक्ता शमशेर सिंह और रमेश कुमार का स्वागत किया गया।

शमशेर सिंह ने दुर्घटनाओं से बचने के लिए बुनियादी जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को सीट बेल्ट, हैल्मेट, सडक़ पर कारों के बीच में दूरी बनाए रखने, वाहन चलाने में वाहन के दस्तावेका अपने पास रखने के महत्त्व के बारे बताते हुए, छात्रों को समय की पाबंदी के बारे में भी समझाया।

रमेश कुमार ने अनिवार्य यातायात संकेतों के बारे में छात्रों को जानकारी दी। इसके साथ ही शमशेर सिंह ने छात्रों को मानव जीवन और उनके परिजनों पर नशीली दवाओं के प्रभाव से भी परिचित करवाया और छात्रों को नशीली दवाओं का उपयोग करने की बजाय अपने माता-पिता तथा शिक्षकों के साथ समस्याओं को साझा करने के लिए कहा।

असिस्टेंट प्रोफैसर पुरूषोत्तम इनोसेंट हाट्र्स गु्रुफ ऑफ इंस्टीच्यूशंस ने अतिथि वक्ताओं को धन्यवाद करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का प्रमुख किाम्मेदारी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *