सिपाही ने कहासुनी में कंपनी कमांडर को मारी गोली, 2 जवानों की मौत, कैंप में अफरातफरी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रांची। राजधानी रांची के खेलगांव स्थित सीआरपीएफ कैंप में सोमवार सुबह गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो गई है। छत्‍तीसगढ़ आर्म्‍ड फोर्सेज के कंपनी कमांडर सहित दो जवानों की मौत के बाद यहां कैंप में अफरातफरी की स्थिति है। सीएएफ के जवान ने करीब 15 राउंड फायरिंग की है।

मृतकों में दोनों छतीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन बी कंपनी के जवान थे। इनमें एक जवान कंपनी कमांडर था, जिनका नाम मेला राम कुर्रे बताया जा रहा है। जबकि दूसरा जवान विक्रम राजवाड़े है। कमांडेंट डीआर आचला ने बताया कि जवान ने किसी बात पर अपने कंपनी कमांडर को गोली मार दी, इसके बाद खुद भी गोली मार ली। मामले की जांच की जा रही है।

विवाद के बीच दोनों आपस में झगड़ा कर रहे थे

छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स के कमांडर और कांस्टेबल की मौत पर कंपनी के कमांडेंट डीआर आंचला ने बताया है कि दोनों जवानों के बीच करीब 1 सप्ताह से विवाद चल रहा था। विवाद के बीच दोनों आपस में झगड़ा कर रहे थे। कांस्टेबल विक्रम आदित्य रजवाड़े शराब पीता था। इसे लेकर काफी समझाया भी जाता था, लेकिन उसने अनुशासनहीनता जारी रखी। इस बीच असिस्टेंट कमांडेंट मेलाराम कुर्रे को कांस्टेबल ने गोली मार दी। एक दिन पहले ही चाईबासा से ड्यूटी कर जवानों की कंपनियां लौटी थीं। हजारीबाग के तीसरे चरण के चुनाव के लिए जाने की तैयारी थी।

जानकारी के मुताबिक सीएएफ के कंपनी कमांडर और जवान के बीच कहासुनी के बाद सिपाही ने कंपनी कमांडर को गोली मार दी। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। गोली, लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलाने वाला विक्रम सिपाही था। गोलीबारी के बाद पूरा खेलगांव परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। इससे पहले छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर में भी आइटीबीपी के एक जवान ने अपने पांच साथी जवानों की गोली मार कर हत्‍या कर दी थी।

फोर्स की कंपनी झारखंड इलेक्शन ड्यूटी में आई थी

बताया गया है कि छत्तीसगढ़ से फोर्स की कंपनी झारखंड इलेक्शन ड्यूटी में आई थी। कंपनी के कैंप में कमांडर और सिपाही में किसी बात को लेकर बहस हुई। इस बहस के बीच सिपाही ने कमांडर को अपने राइफल से गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर खेल गांव थाने की पुलिस सदर डीएसपी दीपक पांडे सहित कई अधिकारी पहुंचे हैं। सीआरपीएफ के वरीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *