हेमंत सोरेन ने ली CM की शपथ, समारोह में दिखी विपक्षी एकता की झलक, ये दिग्गज हुए शामिल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। हेमंत सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने मोरहाबादी मैदान में शपथ ली. हेमंत सोरेन के साथ तीन मंत्रियों ने भी शपथ ली. इसमें दो कांग्रेस और एक आरजेडी से हैं. शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी एकता की झलक भी दिखी।

शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, सीताराम येचुरी, डी राजा, डीएमके नेता स्टालिन, अशोक गहलोत और आप नेता सहित कई विपक्षी नेता मंच पर दिखे. झारखंड में बीजेपी की सरकार को हटाकर गठबंधन की सरकार बनी है. जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा था और शानदार जीत दर्ज की थी।

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता विधायक आलमगीर आलम और RJD विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

इन चुनावों में हेमंत सोरेन की पार्टी ने रिकॉर्ड 30 सीटें जीतीं. अब JMM विधानसभा में सबसे बड़ा दल है, जबकि सिर्फ 25 सीटें जीत पाने से बीजेपी का विधानसभा में सबसे बड़ा दल बनने का सपना भी चकनाचूर हो गया. तीन पार्टियों और कांग्रेस) के गठबंधन को चार अन्य विधायकों ने भी समर्थन दिया है. इनमें से तीन विधायक झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के और एक विधायक भाकपा (माले) के हैं।

https://youtu.be/9JUzNtt8Vms



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *