प्रियंका गांधी को पुलिस ने फिर रोकने की कोशिश की, कांग्रेसियों के साथ पुलिस की नोकझोंक

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा शनिवार को प्रियंका गांधी के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार के बाद रविवार सुबह वो लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचीं और कांग्रेस नेताओं संग बैठक की। इससे पहले शनिवार को पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिजनों से मुलाकात के लिए जाते वक्त पुलिस के साथ प्रियंका की झड़प हो गई थी। पुलिस ने प्रियंका की गाड़ी को जबरन लोहिया पार्क के सामने रोक लिया था।

पुलिस ने कहा कि बिना पूर्वसूचना के सुरक्षा कारणों से उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है। इसपर प्रियंका ने आपत्ति जताई और कहा कि जिस तरह से पुलिस ने उन्हें रोका उससे हादसा भी हो सकता था। उन्होंने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनका गला दबाकर रोका। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुझे धक्का दिया, जिसके कारण मैं गिर गई।

सहयोगियों के साथ बैठक के बाद रायबरेली रवाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ के पार्टी मुख्यालय में सहयोगियों के साथ बैठक के बाद रायबरेली रवाना हो गईं। जहां वह रायबरेली के कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव के परिजनों से मुलाकात करेंगी। बता दें कि सुनील श्रीवास्तव का 27 दिसंबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। रायबरेली से वह लखनऊ वापस लौटेंगी और रात्रि निवास लखनऊ में ही करेंगी।

प्रियंका गांधी आज एक्ट्रेस सदफ जफर से भी मुलाकात कर सकती हैं। 19 दिसंबर को लखनऊ में हुई हिंसा के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था। उन पर नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप हैं। लोवर कोर्ट ने उनकी जमानत की अर्जी खारिज कर दी थी। प्रियंका गांधी ने मामले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा था और जमानत देने की मांग की थी।

प्रियंका ने सीआरपीएफ को लिखा शिकायती पत्र

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लखनऊ दौरे को लेकर उनके कार्यालय ने सीआरपीएफ वीआईपी सुरक्षा प्रभारी को पत्र लिखा है। सूत्रों के मुताबिक पत्र में शिकायत की गई है कि लखनऊ के सर्किल अधिकारी (सीओ) ने प्रियंका की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को धमकाते हुए चेतावनी दी कि वे प्रियंका की आवाजाही को प्रतिबंधित रखे।

सूत्रों के मुताबिक उन्होंने संबंधित अधिकारी के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने की मांग की है। सीआरपीएफ महानिदेशालय के आईजी प्रदीप कुमार सिंह को लिखे पत्र में प्रियंका गांधी के कार्यालय ने बताया कि हजरतगंज के सर्किल ऑफिसर अभय मिश्रा ने प्रोटोकॉल को तोड़ा है।

पति रॉबर्ट वाड्रा बोले- प्रियंका पर गर्व है

वहीं रविवार को पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रियंका के साथ जिस तरह की हरकत की गई, उसे देखकर मैं बेहद परेशान हूं। एक पुलिसकर्मी ने प्रियंका का गला दबा दिया था, जबकि एक अन्य ने उन्हें ऐसा धक्का दिया कि वो गिर गईं।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि, इसके बाद भी प्रियंका का हौसला नहीं टूटा। वो दोपहिया वाहन पर सवार होकर पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचीं। इसके साथ ही वाड्रा ने यह भी कहा कि प्रियंका मुझे गर्व है कि आप पूरी निष्ठा से उन लोगों तक पहुंचती हैं, जिन्हें आपकी जरूरत होती है। आपने जो किया वो बिल्कुल सही था। जरूरतमंदों के साथ खड़े रहना और उनसे मिलना कोई गुनाह नहीं है।

https://youtu.be/9JUzNtt8Vms



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *