शबाना आजमी के एक्सीडेंट को लेकर ड्राइवर पर दर्ज हुई FIR, ट्रक चालक ने लगाए कई गंभीर आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। शनिवार को सड़क हादसे में घायल अभिनेत्री शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये शिकायत उस ट्रक ड्राइवर की ओर से की गई है जिससे शबाना आजमी की कार टकराई थी। शिकायत में कहा गया है कि अभिनेत्री का ड्राइवर बहुत तेज गाड़ी चला रहा था।

[ads1]

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शबाना आजमी के ड्राइवर अमलेश कामत के खिलाफ महाराष्ट्र के खालापुर में FIR दर्ज कराई गई है। ट्रक के ड्राइवर ने अपनी शिकायत में कहा है कि शाबाना आजमी का ड्राइवर तेज रफ्तार से कार चला रहा था। पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार ने ट्रक में टक्कर मार दी।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल परास्कर ने बताया कि हादसा मुंबई से करीब 60 किलोमीटर दूर खालापुर के पास दोपहर साढ़े तीन बजे हुआ। आजमी की कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और ट्रक का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

[ads2]

इस हादसे में शबाना आजमी और उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। शबाना की नाक और सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें पहले नवी मुंबई के एमजीएम अस्तपाल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। बुरी तरह घायल शबाना आजमी को देर शाम डॉक्टरों की सलाह पर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *