Jalandhar News: जालंधर के वार्ड-37 में युवा नेता अनमोल ग्रोवर की जनसभा में पहुंचे CM मान, बोले- अनमोल जैसे युवाओं से AAP की ताकत बढ़ी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर वेस्ट हलके (Jalandhar West Constituency) के आम आदमी पार्टी (AAP) के युवा नेता और पूर्व पार्षद के बेटे अनमोल ग्रोवर (Anmol Grover) ने आज एक जनसभा का आयोजन किया। इस सभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) समेत कैबिनेट मंत्री और कई विधायक शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

जनसभा में पहुंची भीड़ को देखकर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि मोहिंदर भगत भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। सीएम मान ने वार्ड नं. 37 में आयोजित इस जनसभा में लोगों का उत्साह देखते हुए अनमोल ग्रोवर की पीठ थपथपाई। मान ने कहा कि अनमोल ग्रोवर जैसे युवा नेता ही AAP की रीढ़ की हड्डी है।

Anmol Grover
Anmol Grover

आम आदमी पार्टी काफी मजबूत हुई

सीएम मान ने कहा कि युवाओं के लगातार जुड़ाव से आम आदमी पार्टी काफी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि अनमोल ग्रोवर जैसे युवाओं नेताओं के आने से AAP के मोहिंदर भगत की जीत तय हो गई है। इस मौके पर जालंधर पश्चिम के उम्मीदवार मोहिंदर भगत, कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक विशेष तौर पर मौजूद थे।

CM भगवंत मान के साथ अनमोल ग्रोवर व अन्य

ये नेता रहे मौजूद

इसके अलावा जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा, साहनेवाल के विधायक हरदीप मुंडियां, मलेरकोटला के विधायक डॉ. जमील उर रहमान, डेरा बस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन बाहरी सलमानी, वार्ड नं. 37 के संयोजक काकू आहलूवालिया, रविंदर बंसल आदि मौजूद थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *