लोकसभा में राहुल गांधी ने पूछे बैंक डिफॉल्टर्स के नाम, अनुराग ठाकुर बोले- वेबसाइट पर पढ़ लो

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में सोमवार को लोन का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने सदन में पूछा कि सरकार टॉप-20 डिफॉल्टर्स के नाम बताए। इसपर सरकार ने पलटवार किया कि वेबसाइट पर डिफॉल्टर्स के नाम दिए गए हैं।

[ads1]

संसद में सवाल पूछने के बाद राहुल गांधी ने कहा, ‘मैंने विलफुल डिफॉल्टर्स को लेकर कुछ आसान सवाल पूछे थे लेकिन मुझे स्पष्ट जवाब नहीं मिला। मुझे इस बात का दुख हुआ कि स्पीकर ने मुझे पूरक सवाल पूछने नहीं दिया, जोकि मेरा सांसद के रूप में अधिकार है।’ सरकार की तरफ से वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने जवाब देते हुए कहा कि 2010 से 2014 तक ग्रोस एडवांस दिए गए थे। हमारी सरकार ने इसे कम किया है।

उन्होंने कहा, ’50 डिफॉल्टर्स की लिस्ट वेबसाइट पर है और 25 लाख से ज्यादा वाले डिफॉल्टरों के नाम वेबसाइट पर डाले जाते हैं।’ उन्होंने कहा कि ये अपना पाप दूसरों के सिर पर डालना चाहते हैं। सभी डिफॉल्टरों के नाम पढ़कर सुनाने को तैयार हूं और सदन के पटल पर रखने को तैयार हूं।

[ads2]

ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी सरकार में लोग पैसा लेकर विदेश भाग गए। हमारी सरकार ने चार लाख 31 हजार करोड़ वसूले है। फूजिटिव इकोनॉमी बिल हमारी सरकार लेकर आई, लेकिन एक वरिष्ठ सदस्य द्वारा पूरे बैंकिंग सिस्टम पर सवाल उठाना बताता है कि वह कितने संजीदा हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *