कोरोना वायरस : पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, निर्विघ्न जारी रहेगी दूध की सप्लाई, पढ़ें सरकार के इंतजाम

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
कोविड-19 बीमारी के बढ़ते प्रकोप के चलते मिल्कफैड के ब्रांड वेरका द्वारा खपतकारों को मुहैया करवाई जाने वाली सेवाओं का मुल्यांकन करते हुए सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने लोगों को विश्वास दिलाया कि दूध की सप्लाई निर्विघ्न जारी रहेगी और लोगों को किसी भी तरह भयभीत होने की ज़रूरत नहीं।

[ads1]

उन्होंने कहा कि दूध की सप्लाई के दौरान साफ़-सफ़ाई और स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों का यथावत पालन किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी यकीन दिलाया कि मिल्कफैड किसी भी आपात स्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार है।

मिल्क बार और परचून की दुकानों पर उपलब्ध होगा दूध

आज यहाँ जारी प्रैस बयान में स. रंधावा ने कहा कि मिल्कफैड की तरफ से जहाँ दूध की सप्लाई बढ़ाते हुए उपभोक्ता की माँग पूरी की जा रही है वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लम्बे मियाद वाले दूध के पैकेटों और सूखे दूध की सप्लाई भी की जा रही है और स्किमड दूध और दूध पाऊडर हर स्तर के वेरका बूथों, मिल्क बार और परचून की दुकानों पर उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि मार्केट में 20 मीट्रिक टन दूध वाला पाऊडर पहले ही भेज दिया गया है और 150 मीट्रिक टन दूध वाला पाऊडर जो 15 लाख लीटर दूध की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है, आने वाले सात दिनों के अंदर सप्लाई कर दिया जायेगा।

सहकारिता मंत्री ने लोगों को विश्वास दिलाया कि वह भयभीत न हों और मिल्कफैड हर स्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय दूध की प्रोसैसिंग पिछले साल के मार्च महीने की अपेक्षा 16 प्रतिशत अधिक है जिस कारण उनका विभाग हर माँग पूरी करने का सामथ्र्य रखता है। आने वाले दिनों में वेरका की तरफ से दूध की निर्विघ्न सप्लाई जारी रहेगी।

[ads2]

डेयरी उत्पादों की सप्लाई यकीनी बनाई गई है

मिल्कफैड के चेयरमैन कैप्टन हरमिन्दर सिंह ने कहा कि कोविड-19 के चलते उनके संस्थान द्वारा हर तरह की एहतियात और साफ़ एवं शुद्ध दूध और अन्य डेयरी उत्पादों की सप्लाई यकीनी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में अत्याधुनिक तकनीकों वाले प्लांटों में सभी सफ़ाई प्रबंधों को यकीनी बनाया गया है और मिल्कफैड के सभी कर्मचारी पूरी तरह संवेदनशील हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन और केंद्र एवं राज्य सरकार की तरफ से स्वास्थ्य सम्बन्धी जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है।

चेयरमैन ने कहा कि दूध की सप्लाई वेरका प्रोसैसिंग प्लांट से उपभोक्ता तक पहुंचाने के लिए हर स्तर पर सप्लाई चेन में साफ़-सफ़ाई और शुद्धता के मानकों को कायम रखना यकीनी बनाने के साथ-साथ किसानों को भुगतान भी समय पर होता रहेगा। उन्होंने कहा कि दूध की सप्लाई की कोई किल्लत नहीं आने दी जायेगी।

मिल्कफैड के पास 100 से 180 दिनों तक के मियाद वाला दूध

मिल्कफैड के एम.डी. श्री कमलदीप सिंह संघा ने आगे विवरण जारी करते हुए बताया कि रोज़ाना का 12 लाख लीटर दूध पंजाब और पड़ोसी राज्यों को सप्लाई किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सप्लाई तो यकीनी बनाई ही गई है परन्तु फिर भी किसी आपात स्थिति का मुकाबला करने के लिए मिल्कफैड के पास 100 से 180 दिनों तक के मियाद वाले दूध की सप्लाई भी मौजूद है जो ताज़े दूध का विकल्प साबित हो सकती है।

उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्री की हिदायतों का पूरा पालन करते हुए मिल्कफैड की तरफ से रोज़ाना के प्रयोग के लिए सबसे अहम चीज़ दूध की सप्लाई में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी और पंजाब और पड़ोसी राज्यों के उपभोक्ता को इस संबंधी कोई परेशानी नहीं होगी।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *