पंजाब, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में रह रहे यूपी के नागरिकों के लिए CM योगी ने लिया बड़ा फैसला, मैदान में उतारी अफसरों की फौज, ये करेंगे पूरी मदद

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुख्यमंत्री योगी ने की अपील, कहा – जो जहां हैं, वहीं रहें, इसमें सभी की भलाई है

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति के चलते उत्तर प्रदेश के जो लोग बाहरी राज्यों में हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। हमारी सरकार ने उनकी मदद के लिए वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की टीम गठित की है, जो 24 घंटे हर सुविधा के लिए कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश-तेलंगाना, कर्नाटक, पंजाब, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, गुजरात, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और दिल्ली में रह रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को सभी तरह की सुविधाएं दिलाने के लिए एक-एक नोडल अफसर तैनात किए गए हैं।

[ads1]

मुख्यमंत्री योगी ने स्वयं शक्रवार सुबह महाराष्ट्र, उत्तराखंड और हरियाणा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बातचीत भी की है। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कहा है कि उत्तर प्रदेश के नागरिकों को सभी तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई जाए, यूपी सरकार उसका पूरा खर्चा उठाने को तैयार है।

11 कमेटियों का गठन किया जा चुका है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश की 23 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाकडाउन की अपील को पूरी प्रतिबद्धता से सफल बनाने में जुटी है। क्योंकि उन्हें मालूम है कि ये स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के लिए 11 कमेटियों का गठन किया जा चुका है, जो हर एक फील्ड में काम करेंगी। लोगों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बहुत से लोग दूसरे राज्यों में हैं। इनकी हर प्रकार की मदद के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। योगी ने कहा कि प्रदेश के चीफ सैक्रेटरी राजेंद्र कुमार तिवारी ने पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिख कर आग्रह किया है कि यूपी के जो निवासी वहां रह रहे हैं, उन्हें पूरी सुविधा दी जाए। सभी राज्य सरकारें इस पर पूरी तरह से संवदेनशीतला के साथ कम कर रही हैं।

12 राज्यों के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 12 राज्यों के लिए जो नोडल अफसर तैनात किए गए हैं, वे संबंधित राज्य के अधिकारियों से को-आर्डिनेशन बनाकर वहां रह रहे यूपी के नागरिकों को हर तरह की सुविधाएं मुहैया करवाने का काम करेंगे। हर एक नोडल अफसर के साथ एक-एक आईपीएस अधिकारी को भी तैनात किया गया है, जो यूपी के नागरिकों के उन राज्यों में राउंड द क्लाक समस्याओं का समाधान करेंगे।

ये हैं नोडल अफसर

  • महाराष्ट्र – पीडब्लूडी के प्रमुख सचिव नितिन गोकरण
  • आंध्र प्रदेश और तेलंगाना – सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव टी. व्यंकटेश
  • कर्नाटक – डीजी बेसिक शिक्षा विजय किरण आनंद
  • पंजाब – प्रमुख सचिव ऊर्जा अरविंद कुमार
  • पश्चिम बंगाल – अपर मुख्य सचिव नियोजन कुमार कमलेश
  • राजस्थान – प्रमुख सचिव उद्यान बाबूलाल मीणा
  • हरियाणा – प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार
  • बिहार – समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार
  • गुजरात – प्रमुख सचिव नगर विकास एवं आवास दीपक कुमार
  • उत्तराखंड – प्रमुख सचिव होम गार्ड अनिल कुमार
  • मध्य प्रदेश – पीडब्ल्यूडी के सचिव समीर वर्मा
  • दिल्ली – रेजीडेंट कमिश्नर पीके सारंगी

जो जहां है, वहीं रुके, सरकार हर सुविधा देगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में रह रहे दूसरे राज्यों के नागरिकों को हमारी सरकार सभी सुविधाएं मुहैया करवा रही है। पैदल चलकर अपने गंतव्य तक जा रहे हैं लोगों से मुख्यमंत्री योगी ने अपील की है कि वे ऐसा न करे। वे जहां हैं, वहीं रहें। यह आपके और आपके परिवार के लिए बहुत ही आवश्यक है। इसमें सभी की भलाई है।

केंद्र सरकार के साथ हमारी सरकार सभी की सुविधा के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीमावर्ती जनपदों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि डोर स्टेप डिलीवरी पर पूरा ध्यान दें। उन्होंने कहा कि 18,000 से ज्यादा वाहन इसमें लगे हैं।

[ads2]

मुख्यमंत्री ने कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के जियामऊ स्थित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। इसी किचन में मजदूरों के साथ गरीबों के लिए भोजन बनाया जा रहा है। सीएम योगी ने भोजन का स्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के दौरान लखनऊ के साथ ही हर जिले में कम्युनिटी किचन खोलने का निर्देश दिया है। जिससे गरीबों को भोजन मिल सके।

उन्होंने वाराणसी सहित प्रदेश के विभिन्न तीर्थ स्थानों पर फंसे अन्य राज्यों यथा गुजरात आदि के तीर्थ यात्रियों के लिए भी भोजन व सुरक्षा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *