IRCTC ने ट्रेनों की 30 अप्रैल तक बुकिंग रोकी, सरकार की मंजूरी पर चरणबद्ध तरीके से रेल सेवाएं होंगी बहाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। रेलवे की सहायक कंपनी आइआरसीटीसी ने तीन ट्रेनों का संचालन 30 अप्रैल तक निलंबित रखने का फैसला लिया है। देश में चलाई जा रही अपनी तीन ट्रेनों वाराणसी-इंदौर मार्ग पर चलने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस, लखनऊ-नई दिल्ली तेजस और अहमदाबाद-मुंबई तेजस की बुकिंग इससे पहले केवल 25 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए रोकी गई थी।

[ads1]

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए इस अवधि में देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया है। लॉकडाउन की अवधि के बाद बुकिंग की अनुमति दे दी गई थी। अधिकारियों ने कहा कि देश में रोजाना कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए 30 अप्रैल तक ट्रेन नहीं चलाने का फैसला किया गया है।

यात्रियों के लिए जारी होगी एडवाइजरी

देश में जारी 21 दिनों का लॉकडाउन के खुलने के बाद यात्रा के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और लोगों के बीच सामाजिक दूरी कायम रखने के मापदंडों के लिए रेलवे ने अभी से सारे जतन शुरू कर दिए हैं। यात्रा संबंधी प्रतिबंध हटने के बाद वह रेल यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करने के लिए तमाम सुझावों पर विचार कर रहा है।

इसमें यात्रा से पहले अनिवार्य रूप से सामाजिक दूरी का पालन करने की शर्त के साथ स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए सभी यात्रियों को ‘आरोग्य सेतु’ ऐप का भी इस्तेमाल करने की हिदायत दे सकता है। सिर्फ स्वस्थ यात्रियों को ही रेल से सफर करने का भी निर्देश दिया जा सकता है।

चरणबद्ध तरीके से होंगी रेल सेवाएं बहाल

अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वैश्विक महामारी के चलते विगत 25 मार्च से जारी देशव्यापी लॉकडाउन के तहत सभी यात्री ट्रेनों का सफर भी स्थगित है। रेल यात्रा फिर शुरू करने की सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद रेलवे यात्राएं चरणबद्ध तरीके से शुरू करेगा। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में यह फैसला लिया जाएगा कि रेल सेवाएं फिर से किस तरह बहाल की जाएं।

[ads2]

रेलवे ने 19 मार्च के उस फैसले पर भी आगे बढ़ाने का फैसला किया है, जिसमें रेल यात्रियों को टिकटों पर मिलने वाली सभी छूटों को बंद कर दिया गया था। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और अन्य जांच की प्रक्रियाओं को भी अनिवार्य किया जाएगा। रेल यात्राएं शुरू होने के बाद सभी यात्रियों से मुंह पर मास्क पहनने की भी अपील की जाएगी। साथ ही आरोग्य सेतु ऐप भी इस्तेमाल करने को कहा जाएगा। साथ ही केवल सेहतमंद यात्रियों को ही सफर करने को कहा जाएगा। (input-jagran)















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *