पंजाब सरकार ने पत्रकारों से की भावुक अपील, कहा – प्रोटोकाल का सख्ती से पालन जरूर करें, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने कोविड 19 महामारी के विरुद्ध जंंग में फ्रंटलाइन में काम कर रहे पत्रकारों की सुरक्षा और तंदुरुस्ती को यकीनी बनाने के लिए वीरवार को मीडिया भाईचारे से अपील की है कि राज्य के बड़े हितों के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा समय समय पर जारी किये गए सभी स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकालों और दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना करें।

[ads1]

कोविड-19 हेतु गठित पंजाब कंट्रोल रूम के प्रवक्ता ने बताया कि पत्रकारिता के कत्र्तव्यों, खासकर ऐसे संकटकालीन और बेमिसाल समय में अपनी जान दांव पर लगा कर क्षेत्रीय खबरों की कवरेज करने में सबसे अधिक जोखिम रहता है जिससे उन्हें गंभीर जान का खतरा बना रहता है। इसलिए वे सामाजिक दूरी का कठोरता से पालन करें और अन्य स्वास्थ्य संबंधी सावधानियाँ बरते जैसे कि मास्क पहनना, इंटरव्यू के दौरान दूरी बना कर बैठना और रिकॉर्डिंग करना ।

कोविड 19 के विरुद्ध इस जंग में भी सबसे आगे

हमारा मीडिया भाईचारा हमेशा की तरह ही कोविड 19 के विरुद्ध इस जंग में भी सबसे आगे है और जानकारी के प्रवाह को यकीनी बनाने में मीडिया द्वारा निभाया जा रहा अहम योगदान प्रशंसनीय है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि खाँसते या छींकते समय पर नियमित रूप से हाथ धोने और चेहरे को ढकने के अलावा अच्छी तरह पकाऐ गए घर के खाने को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

[ads2]

दिन में दो बार अपनी काम वाली जगह के उपकरणों जैसे लैपटॉपस, डैसकटॉपस, मशीनों आदि को रोगाणु-मुक्त करना बहुत जरूरी है और इसको यकीनी बनाना चाहिए। पत्रकार भाईचारे के पूर्ण कल्याण के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुये प्रवक्ता ने कहा कि इस मुश्किल समय में मीडिया द्वारा निभाई भूमिका ने दूसरो के लिए भी नये मापदंड स्थापित किये हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *