कोरोना संकट में पाकिस्तान के नापाक इरादे, घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने किया नाकाम, हमले में तबाह किए आतंकियों के ठिकाने

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर हमला कर उसे तहत-नहस कर दिया है। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में भारतीय सेना ने कार्रवाई की।

इस दौरान सेना के जवानों ने आतंकवादी लॉन्च पैड को निशाना बनाया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सीमा में स्थित दुश्मनों को भारी नुकसान हुआ है। भारतीय सेना की इस जवाबी कार्रवाई का ड्रोने के जरिए वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के द्वारा भारतीय सेना के हवाले से यह वीडियो जारी किया गया है।

[ads1]

कोरोना संकट के बीच भी घुसपैठ की साजिश में पाकिस्तान

कोरोना वायरस से दुनिया परेशान है और खुद पाकिस्तान भी लेकिन इन हालात में भी वो जम्मू कश्मीर के रास्ते भारत में आतंकियों की घुसपैठ की लगातार साजिशें कर रहा है। भारतीय खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट है कि सीमा पर लश्कर ए तय्यबा, जैश ए मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के 230 आतंकवादी लॉन्च पैड पर इस फिराक में बैठे हैं कि कब एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर को लांघ सकें।

जम्मू कश्मीर में भी कोरोना के 158 मरीज मिले हैं जिनमें 4 की मौत भी हुई है। इस समय राज्य में पुलिस और सुरक्षा बल के जवान लॉकडाउन, जांच, क्वारंटाइन, इलाज जैसे काम में प्रशासन की मदद में जुटे हैं। पाकिस्तान में भी 4414 मरीज मिले हैं और 63 की जान जा चुकी है।

[ads2]

पांच आतंकवादी मारे गए

कुपवाड़ा में रविवार को आतंकियों से आमने-सामने की लड़ाई में पांच आतंकवादी मारे गए और उनसे हैंड-टू-हैंड संघर्ष में भारतीय सेना के स्पेशल कमांडो दस्ते के पांच जवान भी शहीद हो गए थे। जम्मू कश्मीर पुलिस चीफ दिलबाग सिंह ने एचटी से बताया कि टेरर लॉन्च पैड पर बहुत आतंकी घुसपैठ की फिराक में बैठे हैं।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक कश्मीर घाटी में एलओसी क्रॉस करने के लिए एलईटी, जेईएम और एचएम के करीब 160 आतंकवादी तैयार बैठे हैं। जम्मू सेक्टर में लगभग 70 आतंकवादी इंटरनेशनल बॉर्डर के उस पार नदी और नालों के रास्ते घुसने की तैयारी में हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *