पंजाब के इस शहर में कोरोना के 50 केस आए सामने, एक ही गांव में 34 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहाली। पंजाब में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहां अभी तक इस जानलेवा वायरस के 130 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जिसमें से 10 की मौत हो चुकी है। लेकिन मोहाली के एक गांव में 34 मरीजों के मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है। जवाहरपुर गांव में अभी तक कोरोना के 34 मामले सामने आ चुके हैं।

[ads1]

मोहाली (साहिबजादा अजीत सिंह नगर) के डिप्टी कमिश्नर गिरिश दयालान ने जानकारी देते हुए बताया, ‘मोहाली में अभी तक कोरोना के 50 केस सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 34 पॉजिटिव केस अकेले जवाहरपुर गांव में ही पाए गए हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।’ यह गांव मोहाली के डेरा बस्सी कस्बे में स्थित है।

राज्य में 1 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला

कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य में 1 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही राज्य में मास्क पहनना भी अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अपने फैसले की जानकारी देते हुए कहा, ‘पंजाब में अब मास्क पहनना अनिवार्य है। जब भी आप किसी आपात स्थिति में या आवश्यक वस्तुओं के लिए घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर पहनें।’

[ads2]

कम्युनिटी ट्रांसमिशन को रोकने के लिए जरूरी लॉकडाउन

पंजाब के 17 जिले अब तक इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित 21 दिन के लॉकडाउन को 1 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार का मानना है कि यही एक तरीका है जिससे वायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन को रोका जा सकता है। 1 मई तक चलने वाले लॉकडाउन के दौरान सरकार जरूरी चीजों की आपूर्ति ऑनलाइन डिलिवरी के माध्यम से सुनिश्चित करेगी।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *