स्वरा भास्कर की सीरीज रसभरी में दिखा छोटी बच्ची का उत्तेजक डांस, भड़क उठे प्रसून जोशी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। स्वरा भास्कर की नै वेब सीरीज रसभरी को हाल ही में रिलीज हुई है. इस वेब सीरीज को दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. अब इस वेब सीरीज से सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन के हेड और लेखक प्रसून जोशी नाराज हो गए हैं. प्रसून जोशी ने सीरीज में दिखाए गए एक सीक्वेंस पर नाराजगी जताई है. उनके मुताबिक इसमें एक छोटी बच्ची को मर्दों के सामने उत्तेजक नाच करते हुए दिखाया गया है, जो कि निंदनीय है।

[ads2]

प्रसून ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा, ‘दुख हुआ. वेब सिरीज #Rasbhari में असंवेदनशीलता से एक छोटी बच्ची को पुरुषों के सामने उत्तेजक नाच करते हुए एक वस्तु की तरह दिखाना निंदनीय है. आज रचनाकारों और दर्शक सोचें बात मनोरंजन की नहीं, यहां बच्चियों के प्रति दृष्टिकोण का प्रश्न है, यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है या शोषण की मनमानी।

[ads1]

प्रसून के इस ट्वीट पर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जहां कई लोग उनकी बात को सही बता रहे हैं तो कई का कहना है कि सिनेमा में वही दिखाया जाता है जो समाज में होता है. एक यूजर ने ये भी कहा कि प्रसून ने इस सीक्वेंस को गलत समझ लिया है. हालांकि एक और यूजर का कहना है कि फिल्मों की तरह वेब सीरीज को भी CBFC से अनुमति लेनी चाहिए।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *