बॉलीवुड को एक और झटका, कैंसर से पीड़ित अब इस युवा अभिनेत्री का हुआ निधन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। साल 2020 बॉलीवुड के लिए काल साबित हो रहा है। एक के बाद सिनेमा को झटके लग रहे हैं। अब खबर सामने आई है कि अभिनेत्री व मॉडल दिव्या चौकसे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिव्या चौकसे के निधन की जानकारी उनकी दोस्त और बहन ने फेसबुक पर दी है। दिव्या चौकसे के निधन की खबर सामने आने के साथ ही फैंस ने अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है।

[ads2]

दिव्या चौकसे कैंसर से पीड़ित थीं। दिव्या की खास दोस्त निहारिका रायजादा ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर दिव्या की मौत की पुष्टि की है। वहीं दिव्या की कजिन बहन सौम्या ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा- ‘मुझे बड़े दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है की मेरी कजिन दिव्या चौकसे का कैंसर की वजह से बहुत छोटी सी उम्र मे आज निधन हो गया है।’

दिव्या ने लंदन से एक्टिंग का कोर्स  किया था

सौम्या ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘दिव्या ने लंदन से एक्टिंग का कोर्स  किया था और वो एक बहुत अच्छी  मॉडल भी थीं। उन्होने कई सारी फिल्मों और सीरियल्स में काम किया। आज वो हमें यूं छोड़ कर चली गई।  ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’ इसके साथ ही  दिव्या की दोस्त निहारिका रायजादा ने एक पोस्ट में लिखा, ‘दिव्या चौकसे के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। वह एक जीवंत और उत्साही व्यक्तित्व की थी। हम उन्हें मिस करेंगे।’

[ads1]

दिव्या चौकसे ट्विटर पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहती थीं। लेकिन अपने आखिरी ट्वीट में उन्होंने मदद मांगी थी। दिव्या का आखिरी ट्वीट सात मई का था। दिव्या ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा था, ‘क्या कोई misseltow थेरेपी के बारे में जानता है। मुझे मदद की जरूरत है।’



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *