सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती का बड़ा खुलासा, बताई उस रात की बात

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का पहली बार बयान सामने आया है। यह बयान उनके वकील की तरफ से जारी किया गया है। रिया के वकील की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि मुंबई पुलिस और ईडी की जांच में रिया चक्रवर्ती पूरी तरह से सहयोग कर रही हैं।

वकील की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है रिया चक्रवर्ती भारतीय सेना में सर्जन की बेटी हैं और उनकी मां महाराष्ट्रियन हाउसवाइफ हैं। रिया चक्रवर्ती को महाराष्ट्र राज्य की मुंबई पुलिस और केंद्रीय एजेंसी इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने कई बार पूछताछ के लिए बुलाया। रिया चक्रवर्ती हर बार जांच में सहयोग के लिए पहुंची।

[ads2]

मुंबई पुलिस और ईडी ने रिया और सुशांत के बीच रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछे और पैसों के लेनदेन को लेकर भी काफी सवाल किए गए। यही नहीं इस मामले में मुंबई पुलिस और ईडी इलेक्ट्रॉनिक, फॉरेंसिक और डीएनए सैंपल भी लिए हैं। दोनों एजेंसियों के पास रिया के बैंक स्टेटमेंट, ये आईटीआर की फाइल, सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डाटा मौजूद हैं।

रिया और सुशांत में रिश्ता

इस जांच की रिपोर्ट मुंबई पुलिस ने सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को भी दिया है। ऐसे में अगर रिया चक्रवर्ती से कोई तीसरी एजेंसी भी पूछताछ करती है, तो उसे भी वो जांच में सहयोग करेंगी। स्टेटमेंट में कहा गया है कि आज के इलेक्ट्रॉनिक जमाने में किसी भी सबूत से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती और न ही किसी के खिलाफ कुछ गलत हो सकता है।

रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत अच्छे दोस्त और कभी-कभी इन दोनों की बातचीत होती थी। दोनों दिसंबर 2019 में रिलेशनशिप में आए और माउंट ब्लॉक में रिया चक्रवर्ती 8 जून तक सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही रहे, इसके बाद वह अपने घर चली गई। रिया चक्रवर्ती के खिलाफ किसी भी व्यक्ति ने 27 जुलाई तक कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। यहां तक कि सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों ने भी कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई थी।

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को सुसाइड के लिए नहीं उकसाया, न ही उनके पैसों से उनका कोई लेना-देना रहा। उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं। रिया चक्रवर्ती के खाते में सुशांत सिंह राजपूत की तरफ से एक रुपया भी ट्रांसफर नहीं हुआ। रिया चक्रवर्ती के स्टेटमेंट में अप्रैल 2019 की एक रात का जिक्र हुआ है, जिसमें रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका दोनों एक पार्टी में गए थे। जहां प्रियंका ने शराब के नशे में पार्टी में शामिल लोगों के साथ बदतमीजी की थी।

[ads1]

उनके साथ अश्लील हरकत कर रही थी

स्टेटमेंट में उस रात का जिक्र है, जब पार्टी के बाद वह सुशांत के रूम में सो रही थे और अचानक उनकी नींद खुली तो एक लड़की उनके साथ अश्लील हरकत कर रही थी। रिया ने तुरंत इस बारे में सुशांत को बताया और सुशांत की इस मामले को लेकर उक्त लड़की से बहस भी हुई। यही वजह है कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से उनके संबंध कभी बहुत सहज नहीं रहे। और तो और सुशांत सिंह राजपूत की अंत्येष्टि के समय 20 लोगों की लिस्ट में भी उनका नाम नहीं था, जिसकी वजह से वह सुशांत के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाई थी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *