एक बेटा अधिकारी, दूसरा पंजाब का बड़ा नेता, पोती भी PCS अफसर, फिर भी लावारिस थी बुजुर्ग, सिर में पड़ चुके थे कीड़े

Daily Samvad
2 Min Read
pension
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
जिसका एक बेटा उच्च अधिकारी हो, दूसरा बेटा पंजाब का बड़ा नेता हो और पोती पीसीएस अफसर, वह महिला दर-दर भटकने को विवश रहे, इसे कुदरत का कहर ही कहेंगे। मामला पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का है। जहां 80 साल की एक बुजुर्ग महिला खाली मैदान में ईटों के बीच बहुत खराब हालत में मिली है।

[ads2]

जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला को गुज्जर रोड पर मिट्टी के गारे से बनी दो-दो फुट की दीवारों के ऊपर प्लाई के टुकड़ों के बीच से रेस्क्यू किया गया है। महिला के शरीर पर पूरे कपड़े भी नहीं थे। उसके सिर पर कीड़े रेंग रहे थे। किसी राहगीर ने महिला को इस हाल में देखा, तो इसकी सूचना समाज सेवी संस्था सालासर सेवा सोसायटी को दी।

महिला को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया

समाज सेवी संस्था ने ही पुलिस की मदद से महिला को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। हालांकि, कुछ भर्ती होने के कुछ वक्त बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला के दो बेटे हैं। एक बेटा अधिकारी है और दूसरा नेता। इसके साथ ही पोती भी पीसीएस अधिकारी है, लेकिन, बेटों ने मां को इस हालत में अकेला छोड़ दिया था।

[ads1]

अस्पताल में डॉक्टरों ने जब बुजुर्ग महिला का चेकअप किया तो बड़ी ही दयनीय अवस्था में थी। महिला के सिर में कीड़े पड़े हुए थे। सांस लेने में बहुत दिक्कत हो रही थी और हालात बहुत नाजुक थी। बेटे को जब मां के हालत की जानकारी मिली, तो वह पहुंचे और मां को दूसरे अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां बूढ़ी महिला की मौत हो गई।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *