Unlock 4.0 में रेलवे की बड़ी तैयारी, 100 नई स्पेशल ट्रेनें चलेगी, किराए में होगी वृद्धि

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona virus) संकटकाल में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। भारतीय रेलवे (Indian Railway) अनलॉक 4 .0 (Unlock 4.0) के तहत स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही है। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक 100 के करीब नई स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए रेलवे राज्यों के साथ विचार-विमर्श जारी है। गृह मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद चलाई जाएगी नई स्पेशल ट्रेनें।

[ads2]

गौरतलब है कि देश में अनलॉक 4 शुरू हो गया है। अभी रेलवे स्पेशल ट्रेन के नाम पर 230 एक्‍सप्रेस ट्रेन चला रही है जिनमें 30 राजधानी भी शामिल हैं। जिन 100 ट्रेनों को चलाने की तैयारी है, उन्‍हें भी ‘स्‍पेशल’ नाम ही रखा जाएगा। यह ट्रेनें इंटरस्‍टेट और इंट्रास्‍टेट चलेंगी। रेल मंत्रालय पहले से ही चरणबद्ध ढंग से रेल सेवा शुरू करने की बात कर चुका है।

मार्च से बंद है ट्रेनों का संचालन

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में 22 मार्च से पैसेंजर ट्रेनों और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। यह पहला मौका है जब देश में रेल सेवाएं रोकी गई हैं। हालांकि देश में जहां तहां फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं। 12 मई से राजधानी के मार्ग पर कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं और फिर 1 जून से 100 जोड़ी ट्रेनें शुरू की गई थीं।

[ads1]

महंगा होगा ट्रेन का सफर

यात्रियों को बड़े रेलवे स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन यूजर फीस (Station User Fees) पहले की तुलना में ज्यादा चुकानी पड़ेगी। जिससे आने वाले दिनों में रेलवे का सफर महंगा होने जा रहा है। रेलवे इस कदम को यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) की तर्ज पर उठा रहा है। यह उन रेलवे स्टेशनों (Railway Station) के लिए होगा, जिन्हें प्राइवेट कंपनियों द्वारा रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत नये सिरे से तैयार किया जाएगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *