करण जौहर पर Kangana Ranaut ने लगाए सनसनीखेज आरोप, PM मोदी से शिकायत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) पर मूवी माफिया के मुख्य दोषी होने का आरोप लगाया है। कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया है कि करण जौहर मूवी माफिया के मुख्य दोषी हैं, यहां तक कि कई लोगों की जिंदगी तबाह करने के बाद वह आजादी से घूम रहे हैं।

कंगना ने आगे लिखा कि करण जौहर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्या यहां हमलोगों के लिए कोई उम्मीद है? सब सुलझा लेने के बाद वह और उनकी लकड़बग्घा की गैंग मेरे तरफ आएगी।’ बता दें, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना रनौत ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मामला छेड़ा है, जहां उन्होंने आरोप लगाया है कि बॉलीवुड में सिर्फ स्टार किड्स को बढ़ावा दिया जा रहा है।

कंगना रनौत लगातार बॉलीवुड में नेपोटिज्म और ग्रुपिज्म को लेकर अपनी बात शेयर करती हैं। वह अपने ट्विटर अकाउंट से कई लोगों को जमकर लताड़ लगा चुकी हैं, लेकिन इतनी कंट्रोवर्सी के बाद भी कंगना के ट्विटर फॉलोअर्स दिन-ब-दिन कम हो रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद कंगना रनौत ने हाल ही में एक ट्वीट के जरिए किया है।

घर रहे हैं कंगना के फॉलोअर्स

कंगना रनौत ने अपना ट्विटर अकाउंट अब खुद संभालना शुरू कर दिया है। इसलिए जहां पहले उनकी आईडी ‘टीम कंगना रनौत’ थी, वहीं अब इसका नाम ‘कंगना रनौत’ हो चुका है, लेकिन जब से कंगना रनौत ने अपने ट्विटर हैंडल की कमान संभाली है तब से ही उनके फॉलोवर्स की कम होते जा रहे हैं। इस बात को लेकर उन्होंने चिंता जताई थी।

दरअसल, एक फैन ने कगंना रनौत को ट्विटर पर बताया था कि हर दिन उनके फॉलोवर्स कम होते जा रहे हैं। कंगना रनौत ने अपने फैन के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था, ‘मैं मानती हूं कि मैं हर दिन 40-50 हजार फॉलोवर्स की संख्या कम होते हुए नोटिस करती हूं। मैं इस प्लेटफॉर्म पर बहुत नई हूं, लेकिन यह कैसे काम करता है? ऐसा क्यों हो रहा है कोई आइडिया है?’ अपने इस ट्वीट में कंगना रनौत ने ट्विटर इंडिया और ट्विटर सपोर्ट को भी टैग किया था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *