नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच रिया चक्रवर्ती के पहुंची करीब, ड्रग पैडलर्स ने किया बड़ा खुलासा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput) से जुडे ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दो ड्रग्स पैडलर्स से पूछताछ की है जिसके बाद कुछ और बड़े नामों के सामने आने की उम्मीद है। इस मामले के सबसे बड़े आरोपी को हालांकि अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। मंगलवार को गिरफ्तार किए गए दोनों ड्रग पैडलर्स में से एक की पहचान बासित परिहार तथा दूसरे की जैद के रूप में की गई है। जैद ने माना है कि उसके संबंध सुशांत की महिला मित्र रिया चक्रवर्ती (Rhea chakraborty) के भाई शैविक चक्रवर्ती से हैं।

यह सब उस दौरान सामने आ रहा है जब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) सुशांत आत्महत्या मामले के केंद्र में रही रिया चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और अन्य से पूछताछ कर रही है। सुशांत के पिता के के सिंह ने गत माह एक वीडियों में आरोप लगाया था कि रिया मेरे बेटे को लंबे समय से जहर दे रही थी। वह मेरे बेटे की हत्यारिन है। जांच एजेंसी को रिया तथा उसके सहयोगियों को अविलंब गिरफ्तार करना चाहिए।

साढ़े तीन किलो गांजा भी बरामद

एनसीबी ने दोनों गिरफ्तार ड्रग तस्करों के पास से साढ़े तीन किलो गांजा भी बरामद किया था। सुशांत की मौत के सनसनीखेज मामले की मुख्य आरोपी रिया की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। रिया के चैट लीक होने और प्रवर्तन निदेशालय की ओर से सीबीआई को सबूत दिये जाने के बाद रिया पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इसके अलावा सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी, जिसका नाम रिया के साथ ड्रग चैट के कारण सामने आया के वकील ने खुलासा किया कि मुंबई का सबसे बड़ा ड्रग सप्लायर राजनीति से जुड़ा एक विवादित बिल्डर है।

इससे पहले 31 अगस्त को सीबीआई की टीम ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस में रिया और शोविक से फिर से पूछताछ की। जिसमें रिया से उनके ब्रेक अप के पीछे के कारण और आठ जून से 14 जून के बीच सुशांत के स्वास्थ्य की जांच नहीं कराए जाने के मामले में सवाल पूछे गए थे।

सुशांत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए

सुशांत की मौत की जांच के सिलसिले में सीबीआई अब तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि 34 वषीर्य अभिनेता की हत्या की गयी थी। सुशांत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे और उनके गले पर फांसी के फंदे के निशान थे।

सीबीआई ने बुधवार को अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि उसे अब तक ऐसा कोई सुबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि 14 जून को सुशांत की हत्या की गयी थी। सीबीआई के तीन अधिकारियों की टीम अब इस मामले की जांच आत्महत्या के लिए उकसाने के दृष्टिकोण से कर रही है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *