Jalandhar News: जालंधर में नूरां सिस्टर्स का हुआ विवाद, मामले की जांच जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में सूफी गायक नूरां सिस्टर्स (Sufi Singer Nooran Sisters) और उनके साथियों का देर रात बाइक सवार कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया। इतने में घबराए नूरां सिस्टर्स के साथ मौजूद साथी ने अपनी गाड़ी से उक्त युवकों की बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद दो युवक तो मौके से भाग गए।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

वहीं, तीसरे साथी उन्होंने मौके पर पकड़ लिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लिया तो पता चला है कि वह नाबालिग है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द पुलिस मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई करेगी।

गाड़ी से बाइक को टक्कर मारी

थाना डिवीजन नंबर-4 के एसएचओ हरदेव सिंह ने बताया कि देर रात नूरां सिस्टर्स वडाला चौक के पास से प्रोग्राम से फ्री होकर घर लौट रही थी। घर लौटने से पहले वह कुछ खाने के लिए बीएमसी चौक में स्थित एक 24-7 ग्रौसरी स्टोर पर चले गए थे।

Jyoti-Nooran
Jyoti-Nooran

जब वह उक्त स्टोर के बाहर पहुंच ही रहे थे कि इतने में बाइक सवार तीन युवक आए गए। तीन युवकों के साथ नूरां सिस्टर्स के किसी साथी का विवाद हो गया। ऐसे में उन्हें लगा कि उक्त लुटेरे हैं तो उनके साथी ने अपनी गाड़ी से बाइक को टक्कर मरवा दी।

मामले की जांच की जा रही

जिससे बाइक सवार नीचे गिर गया। दो युवक मौके से भाग गए। जिसके बाद एक युवक मौके पर ही पकड़ लिया गया। जिसे देर रात थाने लाया गया था, तो पता चला कि उक्त युवक नाबालिग है।

Jalandhar News
Jalandhar News

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल मामले में कोई केस नहीं दर्ज किया गया है। वहीं, हिरासत में लिए गए नाबालिग की उम्र करीब 13 साल है। जिसके परिवार को मामले की जानकारी दे दी गई है।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *