जालंधर तहसील में विजीलैंस का छापा, 10,000 रुपए के साथ पटवारी के गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

patwari arrested

डेली संवाद, जालंधर
विजीलैंस की टीम ने आज जालंधर में घूसखोर पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के SSP दलजिंदर सिंह ढिल्लो के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद इंस्पेक्टर दलजीत कौर ने टीम बनाई और गवाहों के साथ पटवारी को 10 हजार रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

फिल्लौर के गांव डल्लेवाल के रहने वाले चरनजीत सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी व लेबर का काम करता है। उसकी बहन जोगिंदर कौर की शादी गांव ढंडवाड़ के अवतार सिंह से हुई थी। जीवित रहते हुए उसकी बहन अपनी वसीयत उसके बेटों के नाम पर कर गई थी। जिसे जॉइंट सब रजिस्ट्रार गोराया ने तस्दीक किया था। उसमें जोगिंदर ने स्पष्ट लिखा था कि उसकी मौत के बाद उसके मायके की जायदाद को उसके भतीजों के नाम पर कर दिया जाए।

बहन की 28 मई 2020 को मौत हो गई

उसकी जायदाद गोराया व डल्लेवाल में है। बहन की 28 मई 2020 को मौत हो गई। उसके हिस्से की संपत्ति का विरासत इंतकाल करवाने के लिए वह रेवेन्यू हलका गोराया के पटवारी विपन कुमार से मिला। उसने कहा कि पहले जोगिंदर कौर के बच्चों से भी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लानी होगी। चरनजीत ने पटवारी को कहा कि जोगिंदर के बच्चे विदेश में रहते हैं। फिर पटवारी विपन कुमार ने कहा कि इंतकाल चढ़ाने के लिए 15 हजार रुपए रिश्वत देनी पड़ेगी। चरनजीत की मिन्नतें करने के बाद वह 10 हजार लेकर काम करने को राजी हो गया।

कुछ दिन बाद पटवारी उसे मिला और कहा कि उसका इंतकाल दर्ज हो गया है। जब चरनजीत ने फर्द निकलवाई तो उसे पता चला कि पटवारी विपन कुमार ने डल्लेवाल में पड़ती जमीन का इंतकाल तो दर्ज कर दिया लेकिन गोराया वाली संपत्ति का इंतकाल दर्ज नहीं किया।वह पटवारी से मिला तो उसने कहा कि 10 हजार में सिर्फ डल्लेवाल वाली जमीन का इंतकाल चढ़ाने की बात हुई थी, पहले वो पैसे दो, वरना तहसीलदार को कहकर उसे कैंसिल करवा देगा। चरनजीत ने पटवारी को 10 हजार रुपए दे दिए लेकिन गोराया की जमीन के इंतकाल के लिए वह 10 हजार की रिश्वत और मांगने लगा। इसके बाद चरनजीत वापस लौट आया और विजिलेंस को इसकी शिकायत कर दी।

दैत्य चला रहे हैं पंजाब का सिस्टम, लोगों को नोच-नोच कर खा रहे हैं, देखें Video

https://youtu.be/zxMC5UOIiHQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *